Ro no D15139/23

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रायपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों ने किया योगाभ्यास

रायपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब, मोती बाग में पत्रकार साथियों के लिए विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों एवं प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
योग सत्र का मार्गदर्शन वरिष्ठ योग प्रशिक्षिका अनिता साहू ने किया। उनके साथ पल्लवी चिमनानी एवं ईशानी तोतलानी ने भी विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। प्रशिक्षकों ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर बल दिया।
इस अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता शर्मा एवं भूपेश जांगड़े सहित अन्य पदाधिकारियों और पत्रकार साथियों ने योगाभ्यास किया तथा सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।

प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित योग करने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए रायपुर प्रेस क्लब ने सभी प्रतिभागियों, योग प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

योगाभ्यास कार्यक्रम में पदाधिकारी के साथ प्रमुख पत्रकार गण सुशील अग्रवाल, मनीष वोरा, राजेश सोनकर ,निष्कर्ष परमार, अनुराधा, सुधा , सलमा, मनीषा , के साथ पत्रकार शामिल हुए

  • Related Posts

    सरकार नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों तथा मुख्यधारा में लौटे आत्मसमर्पित नक्सलियों के सम्मानजनक पुनर्वास के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कर रही कार्य : विधानसभा अध्यक्ष

    *- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 15 नक्सल पीडि़त परिवारों को 60 लाख रूपए की आर्थिक सहायता एवं 13 आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि का किया चेक वितरित*  …

    Read more

    कृषि विभाग द्वारा बिना लाइसेंस उर्वरक तैयार करने पर की गई कार्रवाई

    *- 2485 बोरी उर्वरक सामग्री जब्त*   राजनांदगांव 11 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में नकली, अवमानक तथा बिना अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के उर्वरक एवं जैविक खाद…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स