Ro no D15139/23

जंक फूड जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कोरबा 13 अक्टूबर 2025/

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग, कोरबा के मार्गदर्शन में जिले में जंक फूड जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय उत्पादों/पौष्टिक खाद्य पदार्थ के उपयोग के बारे में विस्तृत रूप से जागरूक किया गया। जिसके तहत बच्चों के लिये पौष्टिक भोजन एवं स्वच्छता पर चित्रकला एवं कटपुतली नाच का आयोजन किया गया। पोषण वाटिका से संबंधित गतिविधि कराई गई। फल, सब्जी आदि से संबंधित फैंसी ड्रेस/चित्रकारी/स्थानीय स्तर पर खिलौना निर्माण गतिविधियों को प्रोत्साहित करते हुए परिवारों में पोषण संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान हेतु वजन त्यौहार का आयोजन किया गया। पौष्टिक पूरक खाद्य पदार्थो के लिये रेसिपी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। ग्राम स्तर पर स्वच्छता एवं संतुलित भोजन पर सामुहिक प्रतिज्ञा का आयोजन किया गया, पोषण स्वास्थ्य जागरूकता पर आधारित कार्यक्रम जैसे साइकिल रैली, प्रभात फेरी , पैदल यात्रा की गई।
पोषण माह के समापन पर जनजागरूकता गतिविधि का आयोजन तथा ग्राम पंचायत स्तरीय पर पौष्टिक आहार एवं संतुलित भोजन पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई । जिसमे मोटापे के समाधान के लिये चीनी और तेल के लिये खपत को कम करने तथा स्थानीयता को बढावा देने की समझाईश दी गई। संबंधित विभाग जैसे स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं अन्य सभी सहयोगी संस्था के साथ समन्वय कर गतिविधियों का आयोजन किया गया।

  • Related Posts

    रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 11 अपै्रल तक आमंत्रित

      कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 श्री एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026…

    Read more

    मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 09 अपै्रल तक आमंत्रित

     कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 श्री जी.आर. भतरा द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?