Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भर बनी धनगांव की ज्योति

*सिलाई कर प्रतिमाह कमा रही 06 हजार रुपए*

रायपुर, 08 नवम्बर 2025/विष्णु के सुशासन में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लागू महतारी वंदन योजना ने प्रदेश की अनेक महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक मजबूती के साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त हो रहा है। इसी कड़ी में मुंगेली ज़िले के ग्राम धनगांव (च.) की श्रीमती ज्योति दुबे, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की एक प्रेरक मिसाल बन चुकी हैं। आठ सदस्यीय परिवार की जिम्मेदारी संभालते हुए भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपने दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता की नई राह बनाई।

ज्योति को लगभग दो वर्ष से महतारी वंदन योजना की लाभ मिल रही है। योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली राशि को जोड़कर उन्होंने सिलाई मशीन खरीदी और सिलाई का कार्य आरंभ की। शुरुआती दौर में उनके पास अपनी मशीन नहीं थी, जिसके कारण उन्हें दूसरों की मशीन से काम करनी पड़ती थी और सीमित मात्रा में ही ऑर्डर मिल पाते थी। फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और निरंतर मेहनत जारी रखी। आज ज्योति दुबे अपनी मशीन से हर महीने लगभग 05 से 06 हजार रुपए की मासिक आमदनी अर्जित कर रही हैं। वे न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रही हैं, बल्कि अपने कार्य और आत्मविश्वास से गांव की अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दे रही हैं।

श्रीमती दुबे की यह सफलता कहानी इस बात का प्रमाण है कि जब अवसर और संकल्प एक साथ मिलते हैं, तो महिलाएं किसी भी क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर सकती हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा जिला प्रशासन मुंगेली को महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने हेतु धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से प्राप्त सहायता ने हम जैसी आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने की दिशा में प्रोत्साहन मिला है।

  • Related Posts

    आईटीआई पूरक परीक्षा में शामिल होने 24 मार्च तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 20 मार्च 2026। राज्य व्यवसायिक परीक्षा (एससीव्हीटी) एवं हायर सेकेण्डरी व आईटीआई की संयुक्त अध्यापन योजना के तहत कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की आईटीआई ट्रेड की पूरक परीक्षा (नई…

    Read more

    हमर क्लीनिक में उपलब्ध कराई जा रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

    राजनांदगांव 20 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में संचालित समस्त हमर…

    Read more

    NATIONAL

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….