Ro no D15139/23

दिल्ली में चमका कबीरधाम का परचम: अशोका पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता रजत पदक

कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY)मेहनत,अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण जब एक साथ मिलते हैं,तो सफलता खुद कदम चूमती है। ऐसा ही गौरवपूर्ण क्षण तब देखने को मिला जब अशोका पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से कबीरधाम जिले का नाम रोशन कर दिया।

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 69वीं शालेय राष्ट्रीय बेसबॉल मिनी एवं सॉफ्टबॉल मिनी (बालक/बालिका वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन 16 अप्रैल से 22 अप्रैल तक दिल्ली में किया गया। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अशोका पब्लिक स्कूल के छात्र तान्या सिन्हा और दीक्षांत यादव का चयन बेसबॉल मिनी वर्ग में तथा गुनिस्का जांगड़े का चयन सॉफ्टबॉल मिनी वर्ग में हुआ। वहीं विद्यालय के खेल शिक्षक राजा जोशी को टीम का कोच नियुक्त किया गया।प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ टीम ने बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में रजत पदक हासिल किया। इस उपलब्धि में विद्यालय के छात्र दीक्षांत यादव और तान्या सिन्हा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।यह उपलब्धि उस समय और भी विशेष बन गई जब यह गौरवपूर्ण समाचार विद्यालय के एडमिन सागर नामदेव के जन्मदिन के शुभ अवसर पर प्राप्त हुआ।मानो विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से उन्हें एक अनमोल उपहार भेंट किया हो।अपने जन्मदिन पर बच्चों की इस शानदार सफलता ने पूरे विद्यालय परिवार को गर्व और खुशी से भर दिया तथा यह क्षण सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया।

विद्यालय के संचालक पवन देवांगन ने बताया कि संस्थान में शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी समान महत्व दिया जाता है। यही कारण है कि पिछले तीन वर्षों से विद्यालय कबीरधाम जिले में सर्वाधिक राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पदक विजेता खिलाड़ियों की संख्या में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि “हमारे विद्यार्थियों की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी।”

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के संचालक पवन देवांगन, संचालिका सारिका देवांगन,प्राचार्य एस.एल.नापित,उप-प्राचार्य लोकनाथ देवांगन,एडमिन सागर नामदेव,लेखापाल अभिषेक केशरवानी,खेल शिक्षक मनीष निषाद,शैलेंद्र वर्मा,मीरा साहू सहित समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

“छोटे शहरों से उठती बड़ी उड़ानें ही देश का भविष्य तय करती हैं” अशोका पब्लिक स्कूल के इन होनहार खिलाड़ियों ने इस कथन को एक बार फिर सच साबित कर दिखाया है। उक्त समस्त जानकारी विद्यालय मीडिया प्रभारी हिन्दी पीजीटी अशोक कुमार इनवाती के द्वारा दी गई।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई