Ro no D15139/23

कबीरधाम पुलिस ने पकड़ा बिना वैध दस्तावेज के 3 करोड़ रुपए का सोना

कबीरधाम पुलिस ने अवैध रूप से बिना बिल और वैध दस्तावेजों के लाए जा रहे लगभग 3 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण सहित 8.40 लाख रुपये नगद जब्त किए हैं। यह कार्रवाई थाना कवर्धा पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर की गई, जिसमें दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया और सोने के परिवहन के संबंध में पूछताछ की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति बिना दस्तावेजों के भारी मात्रा में सोना लेकर जा रहे हैं। इस पर थाना कवर्धा पुलिस ने नाकाबंदी कर एक वाहन को रोका, जिसमें उमाशंकर साहू (निवासी भगत चौक, टिकरापारा, रायपुर) और जावेद जिवानी (निवासी फव्वारा चौक, बैरन बाजार, रायपुर) सवार थे।

जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो गाड़ी में 4 किलो सोना होना बताया जिस पर पुलिस ने दोनों को वाहन और माल मशरूका सहित थाना लाकर थाना सीसीटीवी और वीडियो कैमरा में समक्ष उनकी तलाशी ली, तलाशी लेने पर उनके कब्जे से सोने के अलग अलग आभूषण जिसका कुल वजन 4000.700 ग्राम था, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये है जप्त किया गया। साथ ही, 8.40 लाख रुपये नगद एवं एक कार भी जप्त किया गया है।

जब पुलिस ने इनसे इस सोने से संबंधित दस्तावेज मांगे, तो दोनों व्यक्तियों द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज या बिल प्रस्तुत नहीं किया गया, जिससे यह संदेह उत्पन्न हुआ कि यह अवैध रूप से ले जाया जा रहा सोना हो सकता है।

मामले में अग्रिम कार्यवाही करते हुए धारा 106 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा, पुलिस इस मामले की सूचना आयकर विभाग और राज्य कर (GST) को भी दे रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि कहीं यह मामला अघोषित संपत्ति, कर चोरी या हवाला लेन-देन से तो जुड़ा नहीं है।

कबीरधाम पुलिस स्पष्ट कर देना चाहती है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी भी व्यक्ति के पास भारी मात्रा में सोना, चांदी या नकदी पाई जाती है और उसके पास वैध दस्तावेज नहीं होते, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी कवर्धा श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर (DSP) के पर्यवेक्षण में संपन्न की गई।

कबीरधाम पुलिस सभी से अपील करती है कि यदि किसी को भी भारी मात्रा में नकदी, सोना या अन्य बहुमूल्य धातुओं के अवैध लेन-देन की जानकारी मिलती है, तो कृपया तत्काल पुलिस को सूचित करें। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

  • Related Posts

    भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

    माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा…

    Read more

    गुरुकुल में छात्र संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

    हरेली के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी सुचारू रूप से संपन्न कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में चयनित शाला नायक नायिका व आजाद ,भगत, टैगोर ,विनोबा सदनों…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!