Ro no D15139/23

ग्राम बैजलपुर (कोको) थाना पिपरिया की घटना को लेकर गलत जानकारी/समाचार व फर्जी वीडियो वायरल करने वालों को कबीरधाम पुलिस की सख्त चेतावनी

ग्राम बैजलपुर (कोको), थाना पिपरिया जिला कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत नंदी महाराज की मूर्ति खंडित किए जाने संबंधी समाचार न्यूज पोर्टल एवं सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। उक्त समाचार और वीडियो पूरी तरह भ्रामक एवं तथ्यहीन एवं फर्जी है। वायरल किया गया वीडियो एवं समाचार में घटना को किसी अन्य तरीके से दिखाने का प्रयास किया गया है जिससे कि सामाजिक सौहार्द्र बिगड़े और कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित हो और ऐसे भ्रामक आशय से प्रसारित किया जा रहा है, जिससे आमजन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।


जबकि वास्तविकता यह है कि गांव में बच्चों द्वारा क्रिकेट खेलने के दौरान दुर्घटनावश नंदी महाराज की मूर्ति खंडित हुई। इस संबंध में ग्राम पंचायत द्वारा पंचनामा तैयार किया गया है तथा संबंधित व्यक्तियों के कथनों के आधार पर तथ्य की पुष्टि की गई है। यह घटना किसी भी प्रकार की दुर्भावनापूर्ण या जानबूझकर की गई कार्रवाई नहीं है।

बिना सत्यापन के इस प्रकार की गलत जानकारी/समाचार एवं फर्जी वीडियो का प्रसार सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न कर सकता है। इस तरह की गतिविधियां गंभीर श्रेणी की लापरवाही मानी जाती हैं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अंतर्गत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आती हैं।

कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट चेतावनी दी जाती है कि यदि कोई व्यक्ति, समूह अथवा समाचार/सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जानबूझकर भ्रामक सूचना या फर्जी वीडियो का प्रचार-प्रसार करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सभी नागरिकों से अपील है कि वे सामाजिक सौहार्द बनाए रखें, किसी भी अपुष्ट समाचार या वीडियो पर विश्वास न करें तथा बिना सत्यापन के उसे साझा न करें। इस प्रकार की भ्रामक सामग्री की सूचना निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को तत्काल दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

कबीरधाम पुलिस

  • Related Posts

    सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव

    1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ   अम्बिकापुर 21 जून 2026/ भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के…

    Read more

    पर्यटन स्थल मैनपाट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास,120 से अधिक लोगों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए योग कार्यक्रम   अम्बिकापुर 21 जून 2026/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा