Ro no D15139/23

पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ

 

महिला स्व-सहायता समूह को मिला आजीविका का नया अवसर, बच्चों व माताओं को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण पोषण आहार –  लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर, 16 फरवरी 2026/महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले के विकासखंड ओड़गी अंतर्गत ग्राम पालदनौली में “पूरक पोषण आहार” निर्माण यूनिट का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण सुरक्षा के लिए सतत रूप से कार्य कर रही है। यह यूनिट कुपोषण उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण और परिणामोन्मुखी पहल है।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के “सुपोषित भारत” के संकल्प तथा मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार कुपोषण के विरुद्ध व्यापक अभियान चला रही है। पालदनौली में स्थापित यह यूनिट स्थानीय स्तर पर ताजा, गुणवत्तापूर्ण एवं पोषक आहार की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी, जिससे बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार आएगा।

इस यूनिट में मीठा शक्ति आहार एवं नमकीन पौष्टिक दलिया का निर्माण किया जाएगा। यूनिट का संचालन राधे महिला स्वयं सहायता समूह, पालदनौली द्वारा किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक सामग्रियों से तैयार आहार आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाएगा। इससे गुणवत्ता, ताजगी और समयबद्ध वितरण सुनिश्चित होगा।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को उत्पादन एवं वितरण की जिम्मेदारी सौंपना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त कदम है। इससे समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने राधे महिला स्वयं सहायता समूह की सराहना करते हुए कहा कि समूह की महिलाएं अब केवल योजनाओं की हितग्राही नहीं, बल्कि सफल उद्यमी के रूप में उभर रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री  राजवाड़े ने यूनिट का अवलोकन कर निर्माण प्रक्रिया की जानकारी ली तथा स्वच्छता, गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप उत्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल क्षेत्र में कुपोषण उन्मूलन के प्रयासों को नई दिशा और गति प्रदान करेगी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं संबंधित विभागीय अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात