Ro no D15139/23

कबीरधाम पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन – करोड़ों की ठगी करने वाले तीन मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 50 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का खुलासा

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में थाना कवर्धा पुलिस ने ठगी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश कर तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दिनांक 30.10.2024 को प्रार्थी शिव सोनी निवासी कवर्धा ने थाना कवर्धा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि DYPDHURWE BROTHERS CONSULTANTS PVT. LTD./निवेश किंग नामक कम्पनी के संचालक धर्मेश धुर्वे पिता नारायण प्रसाद धुर्वे (उम्र 35 वर्ष), यतीन्द्र धुर्वे पिता नारायण प्रसाद धुर्वे (उम्र 29 वर्ष) एवं नारायण प्रसाद धुर्वे पिता स्व. लखनलाल धुर्वे (उम्र 56 वर्ष), सभी निवासी वार्ड क्रमांक 11, मठपारा, कवर्धा ने 10 प्रतिशत प्रतिमाह लाभांश और एक वर्ष बाद मूल राशि लौटाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी की। इस पर थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 672/2024 धारा 420, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया।

लगातार कई दिनों की मेहनत, दस्तावेजी साक्ष्यों की जांच और विभिन्न जिलों में दबिश देने के बाद आरोपियों को आज दिनांक 19.08.2025 को धरदबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज और ठगी की रकम से खरीदी गई संपत्तियों के सबूत भी जब्त किए।

अब तक की जांच में यह सामने आया है कि आरोपियों ने केवल कबीरधाम जिले में ही लगभग 1 करोड़ 39 लाख रुपये की ठगी की है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सहित अन्य जिलों में इनके खिलाफ कुल लगभग 50 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। आरोपियों ने ठगी की रकम से बिलासपुर में 57 लाख रुपये की जमीन, कवर्धा में 1 करोड़ 10 लाख रुपये की भूमि, और टाटा हैरियर व अर्टिगा जैसी लग्ज़री गाड़ियाँ खरीदीं।

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) ने कहा –
“आर्थिक अपराधियों के लिए छत्तीसगढ़ की धरती सुरक्षित नहीं है। निवेशकों को लूटने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।”

आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजने का अनुरोध किया गया जा रहा है। कबीरधाम पुलिस की टीम ने कई जिलों में लगातार दबिश दी, बैंक ट्रांजेक्शन खंगाले और सबूतों को एक-एक कर जोड़ा, जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई संभव हो पाई।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा, थाना पांडातराई प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, साइबर प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा, ASI सुरेश जायसवाल, कौशल साहू, दर्शन साहू, संजीव साहू, प्रधान आरक्षक चुम्मन साहू, अभिनव तिवारी, वैभव कल्चुरी, बालेश धुर्वे, आरक्षक लेखा चंद्रवंशी, संदीप शुक्ला, अमित ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • Related Posts

    भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

    माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा…

    Read more

    गुरुकुल में छात्र संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

    हरेली के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी सुचारू रूप से संपन्न कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में चयनित शाला नायक नायिका व आजाद ,भगत, टैगोर ,विनोबा सदनों…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!