Ro no D15139/23

कर्मयोगी का बस्तर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण 20 फरवरी को अधिकारियों की कार्यक्षमता होगी और सशक्त

जगदलपुर, 19 फरवरी 2026/ सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार आईगॉट कर्मयोगी के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रशासनिक क्षमता निर्माण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 20 फरवरी को पूर्वाह्न 11रू30 बजे से 12रू30 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार जगदलपुर में बस्तर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई है।

कमिश्नर बस्तर संभाग   डोमन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण में राज्य स्तर से   अंजू सिंह अवर सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं नोडल अधिकारी आईगॉट कर्मयोगी द्वारा अधिकारियों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान आईगॉट प्लेटफॉर्म पर पंजीयन, कोर्स चयन, अनिवार्य एवं विभागीय पाठ्यक्रमों की जानकारी, प्रगति मॉनिटरिंग तथा क्षमता निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर बस्तर सहित बस्तर जिले के सभी भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। वहीं बस्तर संभाग के अन्य जिलों के कलेक्टर एवं वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। संबंधित जिलों के नोडल अधिकारी एवं विभागीय प्रतिनिधि भी प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता करेंगे। उक्त प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग हेतु प्रेरित करना, उनकी कार्यकुशलता एवं दक्षता में वृद्धि करना तथा शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को गति प्रदान करना है। यह पहल कर्मयोगी अवधारणा के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक उत्तरदायी, पारदर्शी एवं परिणामोन्मुखी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारियों में निरंतर अधिगम की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे सुशासन के लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायता मिलेगी।

  • Related Posts

    घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग व कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की सख्ती

     कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने की कार्यवाही 350 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त रायपुर, 12 मार्च 2026। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खाद्य विभाग रायपुर के संयुक्त…

    Read more

    *”प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 1090 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग*

    रायपुर, 12 मार्च 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम