Ro no D15139/23

होशयारी दिखा हारे कवासी, केजरीवाल

‘दिल्ली के मालिक हम ऐं’बेलने वाले की जनता ने करा दी टैं
वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…
अति आत्मविश्वास, बड़बोलापन दोनों एक सीमा तक ही काम करते हैं। उस सीमा के बाद ये एक बड़े नुकसान का कारण बनते हैं।
बस यही भूल कवासी लखमा और केजरीवाल कर बैठे। पानी पी-पी कर अपने विरोधियों को कोसने मे किसी सीमा का पालन न करना और दबंगता के साथ अपनी बात फिर चाहे वो गलत ही क्यों न हो, दहाड़कर कहना इनकी विशेषता रही जो हमेशा से आम आदमी को प्रभावित भी करती रही।
कवासी लखमा झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले में बड़े नेताओं के साथ शामिल थे। सारे सीनियर लीडर मारे गये पर आश्चर्यजनक रूप् से कवासी लखमा बच निकले। उन्हें वहां पर खड़ी एक बाईक मिल गयी जिस पर वे आनन-फानन में निकल गये।
इससे पहले उन्होनंे नक्सलियो से बातचीत भी की। आज भी ये संदेह कायम है कि नक्सलियों ने जब किसी भी नेता को नहीं छोड़ा तो लखमा को क्यों छोड़ा और फिर वहां पर बाईक कहां से आई जिससे वे भाग निकले।
ये फंस गये
वे अभी बाकी हैं
आज वही लखमा ईडी के घेरे में हैं 2161 करोड़ के घोटाले में। कहते हैं मैं पढ़ा लिखा नहीं हूं अधिकारियों ने जहां कहा वहां साईन कर दिया। दूसरी ओर केजरीवाल समर्थक कहते हैं वे इतना ज्यादा पढ़े-लिखे हैं कि विरोधी उनसे जलते हैं और उनकी कद्र नहीं करते। यानि एक शून्य पे एक शिखर पे।
लेकिन दोनों की होशियारी धरी रह गयी। जिस तरह कवासी अधिकारियों पर थोप रहे हैं उसी तरह केजरीवाल ने भी आतिशी को लपेट लिया था। आरोपी के लेनदेन के बारे में ईडी की पूछताछ मे उन्होंने बयान दिया कि आरोपी सीधे आतिशी को रिपोर्ट करती थी, मुझे नहीं पता।
एक बार अपने घमण्ड का परिचय देते हुए केजरीवाल ने विधानसभा मे हुंकार भरी थी कि ‘दिल्ली के मालिक हम ऐं…. ’ और ऐसी ही एक दम्भोक्ति यह भी कि ‘मोदीजी इस जनम में तो आप हमको नहीं हरा सकते। हमको हराने के लिये आपको एक और जनम लेना पड़ेगा’।
आज जमाना केजरीवाल की दुर्गति पर हंस रहा है और अब केजरीवाल को खुद को वो मुकाम हासिल करने के लिये दूसरा जनम लेना होगा, जनता ने उनसे ‘टें’ बुलवा दी।
बहरहाल कवासी और केजरीवाल दोनों का अति आत्मविश्वास चुक गया।
यमुना मंे जहर
भावी विधायकों की खरीदी झूठ की पराकाष्ठा
केजरीवाल यमुना में जहर और पंद्रह करोड़ में विधायक खरीदने के मूर्खता पूर्ण आरोप भाजपा पर लगाकर अपने गले में फंदा डाल चुके हैं जिसमें एक बार फिर वे फंसंेगे।
पहले के भ्रष्टाचार के मामले तो यथावत कायम हैं ही।क्या कोई भी सरकार किसी नदी में जहर घोल कर हजारों लोगों को मारने का षड्यंत्र कर सकती है
और
जिन विधायक प्रत्याशियों का अभी रिजल्ट भी नहीं आया है। पता ही नहीं कि वे विधायक बन पाएंगे या नहीं, उन्हें खरीदने का मूर्खतापूर्ण प्रयास कोई कर सकता है वो भी पंद्रह करोड़ में।
ऐसे उलजुलूल आरोप केजरीवाल भाजपा पर लगाते रहे।
दोनों नेता बिखरने के कगार पर वक्त ने ढाया सितम
झूठ और ढोंग की पराकाष्ठा देखिये कि कवासी अपने करोड़ों के बंगले पर अपने ही बेटे को लपेट रहे हैं कि वो बंगला तो बेटे ने बनाया है मेरी तो बेटे से बोलचाल ही बंद है।
जबकि ये सरेआम देखा गया कि वे कार में अपने बेटे के साथ ही ईडी के कार्यालय पहुंचे। ईधर कई गिरफ्तार अधिकारियों ने ये साफ स्वीकार किया है कि वे आबकारी मंत्री कवासी लखमा को हर महीेने रकम पहुंचाते थे जो दो करोड़ से अधिक होती थी।
कवासी और केजरीवाल में एक समानता और है कि दोनों इस सारे कार्यवाही के लिये सरकार को जवाबदार बताते हैं और बदले की कार्यवाही कहते हैं।
चुनाव जीतने के बाद उन्होंने हर मंगलवार मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करने का वादा किया था, लेकिन फिर उन्होंने हनुमानजी को शकल नहीं दिखाई और दूसरी ओर मौलवियों की सुविधाओं पर सुविधाएं बढ़ाते गये।
अंततः छत्तीसगढ़ में पूर्व मंत्री कवासी लखमा की तरह दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जनता के सामने बेनकाब हो गये।
वक्त ने दोनों के छल को बेनकाब कर दिया।

जवाहर नागदेव वरिष्ठ पत्रकार, चिंतक, विश्लेषक,
मोबा. 9522170700‘
बिना छेड़छाड़ के लेख का प्रकाशन किया जा सकता है’

  • Related Posts

    हरियाली अमावस्या पर लगाएं ये 5 पेड़-पौधे, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, दूर होंगे ग्रह दोष

    Hariyali Amavasya: सावन माह के कृष्ण पक्ष की  आज 12 अगस्त 2026, बुधवार को है. इसे श्रावणी और हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पौधरोपण करना…

    Read more

    हरियाली तीज पर महिलाएं क्यों झूलती हैं झूला? जानें धार्मिक महत्व

    Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 15 अगस्त, शनिवार के दिन मनाई जाएगी. यह पर्व हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस दिन सुहागिन…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल