Ro no D15139/23

’खेलो इंडिया’’ अस्मिता सिटी लीग, अंडर-19 बालिका कुश्ती की स्पर्धा संपन्न

*महापौर ने बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने किया प्रोत्साहित*

धमतरी 09 मार्च 2025/ “खेलो इंडिया’’ अस्मिता सिटी लीग अंडर-19 बालिका कुश्ती स्पर्धा आज स्थानीय बाबू पंढरीराव कृदत्त इंडोर स्टेडियम में हुई। महापौर नगर पालिक निगम धमतरी श्री रामू रोहरा बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी बेटियों क़ो अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने में यह मंच सहायक साबित होगा। उन्होंने बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें जी -जान लगाकर खेलने और विजयी होकर जिले का नाम रौशन करने की बात कही। उन्होंने बेटियों क़ो पढ़ाई के साथ -साथ खेल में भी समान ध्यान देने कहा। इस मौके पर श्री रोहरा ने खिलाड़ी बालिकाओं से मिलकर उनका परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर सभापति नगर निगम श्रीमती कौशल्या देवांगन, जनप्रतिनिधि श्री प्रकाश बैस, महेंद्र पंडित के अलावा डिप्टी कलेक्टर एवं जिला खेल अधिकारी श्रीमती बी एक्का, नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक श्री भूपेंद्र मानिकपुरी, खेल प्रशिक्षक हेमंत ठाकुर जेपी देव, रेखा सिन्हा, निर्मल सिन्हा, खिलेन्द्र साहू, विकास ठाकुर, रीना यादव का विशेष सहयोग रहा।

बता दें कि खेलो इंडिया के तहत अंडर-19 बालिका कुश्ती प्रतियोगिता 50 किलोग्राम और 53 किलोग्राम 2 वर्गों में आयोजित कि गई थी। 50 किलोग्राम वर्ग में प्रथम कुमारी आरती, द्वितीय कुमारी रूपाली और तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से कुमारी गीतांजलि और चंचल साहू रही। इसी प्रकार 53 किलो वर्ग में कुमारी नेहा सेन प्रथम, कुमारी खुशी सोनकर द्वितीय और तृतीय स्थान पर कुमारी युक्ता और कुमारी हर्षा तीसरे स्थान पर रही। उपस्थित अथितियों ने विजेता बालिकाओं क़ो ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कुश्ती के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जिले की दिव्या भारती और संतोषी चंद्राकर को भी सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    भ्रामक समाचार का जिला पंचायत एवं आरसेटी ने किया खंडन ‘‘जिला पंचायत कार्यालय और आरसेटी बिलों का दोहरा लाभ’’ संबंधी समाचार निराधार एवं तथ्यहीन

      धमतरी, 10 जून 2026/ कुछ समाचार पत्रों, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों में प्रकाशित ‘‘जिला पंचायत कार्यालय और आरसेटी बिलों का दोहरा लाभ’’ संबंधी समाचार को जिला पंचायत धमतरी…

    Read more

    ईजराईल में होम-केयरगिवर के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर

      छत्तीसगढ़ के युवाओं को विदेश में नौकरी का मौका, आकर्षक वेतन के साथ आवास, भोजन और चिकित्सा बीमा की सुविधा धमतरी, 10 जून 2026/ युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर…

    Read more

    NATIONAL

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू