Ro no D15139/23

खेत बचाओ अभियान: प्राकृतिक खेती और मृदा संरक्षण पर विशेष जोर

*विश्व पर्यावरण दिवस

*कृषि मंत्री श्री नेताम 5 जून को सांकरा-पाटन में करेंगे अभियान का शुभारंभ*

रायपुर, 04 जून 2026/विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किसानों को टिकाऊ कृषि, मृदा संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा कल 5 जून को उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, सांकरा-पाटन में एक दिवसीय ‘खेत बचाओ अभियान’ कार्यशाला एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम’ का आयोजन किया जाएगा।

उद्यानिकी मंत्री श्री रामविचार नेताम कल सवेरे 9 बजे इस इस अभियान का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल, कृषि उत्पादन आयुक्त, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, जनप्रतिनिधि, किसान तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलगीत, एआई आधारित वेब पोर्टल, विगत दो वर्षों की उद्यानिकी एवं वानिकी अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों का संकलन, विश्वविद्यालय विजन-2047, न्यूजलेटर तथा अन्य प्रकाशनों का विमोचन किया जाएगा। साथ ही किसानों को कृषि उपयोगी आदान सामग्री का वितरण भी किया जाएगा।

‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत मृदा परीक्षण, जैविक खाद संवर्धन तथा प्राकृतिक खेती में जीवामृत, बीजामृत, निमास्त्र, ब्रह्मास्त्र और घनजीवामृत के उपयोग का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा। विशेषज्ञ वैज्ञानिक किसानों को फल एवं सब्जी फसलों में समन्वित कीट एवं रोग प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों की जानकारी देंगे।

  • Related Posts

    बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश*   *राज्यभर में अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की होगी व्यापक जांच*   *जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, किसी भी…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के स्थापना का प्रस्ताव, अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    रायपुर, 24 जून 2026- छत्तीसगढ़ को आयुर्वेद चिकित्सा, अनुसंधान और उच्च शिक्षा के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश