Ro no D15139/23

कोपागुड़ा बु्रडिंग सेंटर बना महिला आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार

बस्तर जिले में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और महिलाओं को आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ाने की दिशा में एक और सराहनीय पहल सामने आई है। जगदलपुर विकासखंड के कोपागुड़ा गांव में संचालित बु्रडिंग सेंटर ने अपनी सफलता से यह साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और योजनाबद्ध प्रयासों से ग्रामीण महिलाएं भी स्वरोजगार के मजबूत मॉडल खड़े कर सकती हैं।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी रोशनी महिला संकुल संगठन माड़पाल के अंतर्गत एकीकृत कृषि क्लस्टर योजना के तहत संचालित इस ब्रुडिंग सेंटर से सोमवार को तीसरे बैच के चूजों का विधिवत विक्रय किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से ‘असील’ नस्ल के चूजों का वितरण किया गया, जो स्थानीय जलवायु के अनुकूल होने के साथ-साथ अपनी बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए प्रसिद्ध हैं। इस पहल के तहत कुल 18 दीदियों को चूजे प्रदान किए गए, जिससे वे अपने घर से ही मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू कर सकेंगी। इससे न केवल उनकी पारिवारिक आय में वृद्धि होगी, बल्कि गांव स्तर पर आजीविका के नए अवसर भी सृजित होंगे। यह योजना ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में प्रभावी भूमिका निभा रही है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोगी संस्था प्रदान के प्रतिनिधि विक्रम विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ माड़पाल एवं पंडरीपानी संकुल के पदाधिकारी, एकीकृत कृषि क्लस्टर एंकर, सीनियर सीआरपी और पशुसखियों की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने बु्रडिंग सेंटर के सफल संचालन की सराहना करते हुए दीदियों को मुर्गी पालन से जुड़ी तकनीकी जानकारियाँ और व्यावहारिक सुझाव भी दिए। कोपागुड़ा बु्रडिंग सेंटर की यह उपलब्धि बस्तर क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण विकास की दिशा में एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभर रही है, जो आने वाले समय में अन्य गांवों के महिलाओं के लिए भी प्रेरक साबित होगी।

  • Related Posts

    सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण के लिए आवेदन 25 अगस्त तक

      धमतरी, 18 अगस्त 2026/ जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में सुरक्षा गार्ड का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि जिले के ऐसे बेरोजगार युवक-युवतियां जिन्हें…

    Read more

    पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन पंजीयन की तिथि जारी

      धमतरी, 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आई०टी०आई० एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति,…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल