Ro no D15139/23

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सूचकांक में कोरबा जिले ने हासिल किया प्रथम स्थान

कोरबा 27 मई 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी के कुशल नेतृत्व में कोरबा जिले ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के विभिन्न सूचकांकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सतत् मॉनिटरिंग, टीम भावना, समर्पण तथा स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों की निरंतर मेहनत का परिणाम है। यह पूरे स्वास्थ्य विभाग कोरबा के लिए गौरव का विषय है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा प्रदेश में संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति को बढ़ाने के उद्देश्य से कुछ प्रमुख सूचकांकों को मुख्यमंत्री अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में शामिल किया गया है। साथ ही भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए आउटपुट इंडिकेटर्स निर्धारित किए गए हैं। इन दोनों प्रमुख सूचकांकों को आधार बनाकर जिलों का स्वास्थ्य स्कोर कार्ड तैयार किया गया है। पचास बिंदुओं पर आधारित स्कोर कार्ड के अनुसार जिलों को विभिन्न श्रेणियों-ग्रीन, ऑरेंज, येलो और रेड में वर्गीकृत किया गया है। ग्रीन श्रेणी में कोरबा जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा।
जिले में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों-मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, कैंसर, मधुमेह, हृदय रोग एवं स्ट्रोक रोकथाम कार्यक्रम, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सिकल सेल रोग नियंत्रण कार्यक्रम तथा डायलिसिस सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य संपादित किए गए। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विशेष पहल की गई। नियमित समीक्षा, जनजागरूकता अभियान एवं सतत स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से आमजन तक लाभ पहुँचाया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम जिले की रैंकिंग में परिलक्षित हुए।

  • Related Posts

    15 अगस्त को धमतरी जिले में शुष्क दिवस सभी मदिरा दुकानें, बार एवं मद्य भाण्डागार रहेंगे बंद

      धमतरी, 8 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को धमतरी जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा…

    Read more

    नक्सल हिंसा प्रभावित 15 परिवारों को 2.25 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर मिली राहत रायपुर, 8 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और छत्तीसगढ़ नक्सलवाद पुनर्वास नीति के प्रभावी…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन