Ro no D15139/23

कोरबा की चटकारा चौपाटी बनी प्रदेश की पहली “ईट राइट क्लीन स्ट्रीट हब” FSSAI ने 40 से अधिक स्ट्रीट फूड वेंडर्स वाले घंटाघर चौपाटी को दी मान्यता

 कोरबा, 25 जून 2026/कोरबा जिले ने खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा घंटाघर में स्थापित चटकारा चौपाटी को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ( FSSAI ), भारत सरकार ने प्रदेश का पहला “ईट राइट क्लीन स्ट्रीट हब” घोषित किया है। चौपाटी में 40 से अधिक स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता के निर्धारित मानकों के अनुरूप विकसित किए जाने के बाद यह मान्यता मिली है।
इस उपलब्धि के लिए जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा पिछले दो वर्षों से लगातार कार्य किया जा रहा था। स्ट्रीट फूड वेंडर्स को एक स्थान पर व्यवस्थित किया गया, उन्हें फूड लाइसेंस उपलब्ध कराए गए तथा हाइजीन एवं खाद्य सुरक्षा संबंधी निःशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही विक्रेताओं को एप्रन, नेपकिन, हैंडवॉश और डस्टबिन जैसी आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।
मान्यता से पहले भारत सरकार द्वारा अधिकृत थर्ड पार्टी ऑडिट एजेंसी से चौपाटी का प्री-ऑडिट और पोस्ट-ऑडिट कराया गया। सभी निर्धारित मानकों और कड़े मापदंडों को पूरा करने के बाद चटकारा चौपाटी को यह प्रतिष्ठित दर्जा प्राप्त हुआ।
खाद्य सुरक्षा विभाग का उद्देश्य आम नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्ट्रीट फूड उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों के स्वास्थय पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। कोरबा जिले की यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य शहरों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
  • Related Posts

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

    बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें