Ro no D15139/23

कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य

 

करीब 40 करोड़ की लागत से हो रहा चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण

यातायात सुगम बनाए रखने गड्ढों की अस्थायी मरम्मत जारी

रायपुर. 29 जुलाई 2026. जशपुर में कोतबा-बागबहार मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य प्रगति पर है। इसका निर्माण पूर्ण होने के बाद मार्ग की स्थिति पूरी तरह बेहतर हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 39 करोड़ 76 लाख रुपए की लागत से बागबहार-कोतबा मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसे इस साल अक्टूबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सड़क के निर्माण का कार्य निरंतर जारी है। अब तक 10 किलोमीटर लंबाई में सब-ग्रेड स्तर तक चौड़ीकरण का कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं बागबहार की ओर से ग्रेन्युलर सब-बेस (जीएसबी) का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। इसके लगभग एक किलोमीटर हिस्से में जीएसबी का कार्य पूर्ण हो चुका है। इनके साथ ही मार्ग में पड़ने वाले 7 पुलियों के निर्माण भी पूर्ण कर लिये गये हैं।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए मौजूदा सड़क पर बने गड्ढों की अस्थायी मरम्मत एवं भराई लगातार कराई जा रही है। सड़क की स्थायी समस्या का समाधान नए मार्ग के निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद ही संभव होगा। विभाग ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान कुछ समय के लिए यातायात में असुविधा होना स्वाभाविक है, फिर भी लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है।

लोक निर्माण विभाग के पत्थलगांव संभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए इसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने की पूरी कोशिश की जा रही है, ताकि क्षेत्रवासियों को शीघ्र ही बेहतर, सुरक्षित और सुगम सड़क की सुविधा मिल सके।

  • Related Posts

    पीडीएस दुकानों में घटिया चावल की आपूर्ति का आरोप निराधार रू खाद्य विभाग

    जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चावल की गुणवत्ता की जांच राशन कार्ड धारियों ने बताया चावल गुणवत्तापूर्ण और खाने योग्य जशपुरनगर 20 अगस्त 2026/ जिले की शासकीय उचित मूल्य…

    Read more

    युवाओं को स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी कार्यप्रणाली को करीब से समझाने अनुभावात्मक शिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

     जनसेवा की भावना होगी विकसित, सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति बढ़ेगी जागरूकता जशपुरनगर 20 अगस्त 2026/ जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से माय भारत जशपुर द्वारा युवाओं को शासकीय…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ