Ro no D15139/23

कुलदीप ने मंगेतर वंशिका के साथ साझा की तस्वीर, कुछ देर बाद डिलीट किया पोस्ट

खेल डेस्क । भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने मंगेतर वंशिका के साथ पहले तस्वीर साझा की और फिर कुछ देर बाद उन्होंने उसे डिलीट भी कर लिया। रविवार देर रात कुलदीप ने वंशिका के साथ नदी किनारे चलने की तस्वीर साझा की। उन्होंने दो तस्वीरें साझा की थीं। इसमें वंशिका सफेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं, कुलदीप ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं, जिसमें वह क्लासी दिख रहे हैं। इसके कैप्शन में भारतीय स्पिनर ने लिखा- यू एंड मी फॉरएवर। हालांकि, कुछ ही देर बाद उन्होंने इंस्टाग्राम से इस पोस्ट को डिलीट कर दिया। हालांकि, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया यूजर्स की नजरों से नहीं बच सकीं। फैंस ने सोशल मीडिया पर कुलदीप के ऐसा करने पर उन्हें ट्रोल भी किया है।

हालांकि, कुलदीप ने इस पोस्ट के कुछ देर बाद रवींद्र जडेजा के साथ लंदन की गलियों में ब्रोमांस की तस्वीरें जरूर साझा की हैं। दोनों फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए लंदन में हैं। 20 जून से लीड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट खेला जाएगा। उन्होंने फील्डिंग कोच टी दिलीप के साथ भी तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा- लंदन का हर किनारा कोई न कोई कहानी कहता है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिला नया रंग : पारिवारिक फिल्म ‘अंगार’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज

    छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिला नया रंग : पारिवारिक फिल्म ‘अंगार’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज रायपुर, 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों के लिए आज का दिन…

    Read more

    धुरंधर 2’ की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 15वें दिन भी छापे करोड़ों

    Dhurandhar 2 Box Office Day 15: बॉलीवुड की मेगा बजट स्पाई एक्शन थ्रिलर धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है. रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर.…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?