पंजीयन, आवेदन तथा योजना से संबंधित प्राप्त की जा सकती है जानकारी
राजनांदगांव 08 जुलाई 2024। श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। श्रम पदाधिकारी कार्यालय राजनांदगांव के माध्यम से जिले के सभी विकासखंडों के जनपद पंचायतों में श्रम संसाधन केन्द्र संचालित है। इन श्रम संसाधन केन्द्रों के माध्यम से श्रमिक पंजीयन, नवीनीकरण, संशोधन एवं श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन कराया जा रहा हैं। इसके साथ ही केन्द्र के माध्यम से आवेदनों तथा पंजीयन में आ रही समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है। राजनांदगांव विकासखंड में श्रमिक प्रतिक्षालय भदौरिया चौक ममता नगर में श्रम संसाधन केन्द्र संचालित है। जहां श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का पंजीयन एवं योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन तथा योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते है।
उपराष्ट्रपति धनखड़ के रायपुर आगमन पर राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत
रायपुर 21 जनवरी 2025/ भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के रायपुर आगमन पर राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल में पुष्प…