Ro no D15139/23

पीएम जनमन से सच हुआ लखमुराम का पक्के घर का सपना साकार

*वनांचल में उतरी खुशहाली*

 

रायपुर, 07 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और दुर्गम वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) के परिवारों के जीवन में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) योजना एक नई रोशनी लेकर आई है। इस योजना ने नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम गारपा के निवासी लखमुराम के जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल दी है। वर्षों से कच्चे और जर्जर मकान में रहने को मजबूर इस आदिवासी परिवार को अब अपना पक्का आवास मिल गया है।

 

*चुनौतियों से भरा था सफर- टपकती छत और असुरक्षित भविष्य*

 

लखमुराम का परिवार पीढ़ियों से एक कच्चे मकान में गुजर-बसर कर रहा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण खुद का पक्का मकान बनाना उनके लिए एक दूर का सपना था। हर साल मानसून आते ही परिवार की चिंताएं बढ़ जाती थीं। बरसात के मौसम में घर की छत से लगातार पानी टपकता था। तेज हवाएं, कड़कड़ाती ठंड और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के बीच पूरा परिवार हमेशा डर के साये में जीने को मजबूर था। कच्चे और सीलन भरे घर के कारण बच्चों की शिक्षा पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा था।

 

*पीएम जनमन आवास बना संकटमोचक*

 

जब लखमुराम का चयन पीएम जनमन योजना के तहत हुआ, तो उनके परिवार की किस्मत बदल गई। योजना के अंतर्गत पक्के आवास निर्माण के लिए वित्तीय सहायता सीधे उनके खाते में ट्रांसफर की गई। प्रशासन की निगरानी और लखमुराम की मेहनत से निर्धारित समय के भीतर एक सुंदर और मजबूत पक्का मकान बनकर तैयार हो गया।

 

*गृह प्रवेश पर छलके खुशी के आंसू*

 

नए घर में गृह प्रवेश के दौरान लखमुराम और उनके परिजनों के चेहरों पर जो मुस्कान थी, वह बयां कर रही थी कि यह बदलाव कितना बड़ा है। लखमुराम ने भावुक होते हुए कहा कि मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि वनांचल के इस सुदूर इलाके में मेरा भी कभी एक पक्का और सुरक्षित घर होगा। अब मेरे बच्चों को पढ़ने के लिए शांत और बेहतर माहौल मिला है। हमें बारिश, धूप और आंधी-तूफान के डर से हमेशा के लिए मुक्ति मिल गई है। यह घर हमारे लिए केवल चार दीवारें नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और हमारे बच्चों के बेहतर भविष्य का प्रतीक है। उन्होंने इस मदद के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया।

 

*विकास की मुख्यधारा से जुड़ते वनांचल*

 

लखमुराम की यह कहानी इस बात का जीवंत उदाहरण है कि जब सरकार की जन कल्याणकारी नीतियां धरातल पर सही व्यक्ति तक पहुँचती हैं, तो जीवन में वास्तविक और स्थायी परिवर्तन आता है। पीएम जनमन योजना आज छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचलों में रह रहे हजारों जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद और प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है, जो उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रही है।

  • Related Posts

    अमरकंटक से भोरमदेव तक कांवड़ यात्रा की तैयारियां जोरों पर

    *पेयजल, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़, श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता*   रायपुर, 26 जुलाई 2026/ पवित्र श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा का प्रतीक…

    Read more

    उद्यमिता से बदल रहीं अपनी तकदीर *महिला स्व सहायता समूह बना ग्रामीण विकास की प्रेरक मिसाल

      रायपुर. 26 जुलाई 2026. ’’बिहान योजना’’ एवं ’’राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम)’’ के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार सार्थक प्रयास किए जा रहे…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार