Ro no D15139/23

लखपति दीदी योजना महिलाओं के हुनर एवं कारीगरी व बुनाई को तराशने में हो रही कारगर साबित

– महिलाएं बन रही आर्थिक दृष्टि से सशक्त एवं आत्मनिर्भर
– हथकरघा उद्योग से प्रतिमाह कम से कम 10 हजार रूपए से 12 हजार रूपए तक बुनाई मजदूरी होगी प्राप्त
– ट्यूनिक वस्त्र गणवेश, चादर, टॉवेल, बेडशीट सहित अन्य वस्त्र निर्माण का लिया प्रशिक्षण
राजनांदगांव 07 अप्रैल 2025। महिलाओं के हुनर एवं कारीगरी व बुनाई को तराशने के लिए जिले में लखपति दीदी योजना के तहत प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आर्थिक दृष्टिकोण से सशक्त करने की दिशा में यह प्रयास कारगर साबित हो रहे है। हाथों से बने सुंदर वस्त्रों की मार्केट में अच्छी डिमांड है, वहीं स्थानीय स्तर पर भी मांग है। हथकरघा बुनकर हमारे देश की बहुमूल्य धरोहर है। अच्छी बुनावट, मोहकता, रंग संयोजन, एवं अच्छी गुणवत्ता से हथकरघा में बुने वस्त्र जनमानस में लोकप्रिय है। इसके दृष्टिगत कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह के निर्देशन में डोंगरगढ़ विकासखण्ड के ग्राम सेंदरी एवं नारायणगढ़ की 20-20 महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के उद्देश्य से जिला खनिज संस्थान न्यास राजनांदगांव मद से ग्रामोद्योग हाथकरघा विभाग द्वारा हाथकरघा वस्त्र बुनाई प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोडऩे की दिशा में हाथकरघा उद्योग से लखपति दीदी योजना बहुत ही प्रभावी साबित हो रही है। महिलायें बुनाई प्रशिक्षण में ट्यूनिक वस्त्र गणवेश, चादर, टॉवेल, बेडशीट सहित अन्य वस्त्र निर्माण कार्य का प्रशिक्षण ले चुकी हैं। वर्तमान में प्रशिक्षित महिलाएं जय गढ़माता बुनकर सहकारी समिति मर्यादित ठाकुरटोला के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ मर्यादित रायपुर की शासकीय वस्त्र प्रदाय योजना के तहत वस्त्र उत्पादन एवं विपणन कार्य कर रही हैं। जिससे उन्हें प्रतिमाह कम से कम 10 हजार रूपए से 12 हजार रूपए तक बुनाई मजदूरी होगी और उन्हें 12 महीने रोजगार प्राप्त हो रहा है। इस तरह सालाना एक लाख रूपए से अधिक की आय प्राप्त कर प्रत्येक महिलाएं लखपति दीदी बनने एवं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं।

  • Related Posts

    नवा तरिया आय के जरिया अभियान अंतर्गत कार्ययोजना निर्माण पर सीएलएफ के साथ बैठक आयोजित

    महिला आय वृद्धि का बनेगा नया मॉडल राजनांदगांव 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राज्य शासन के मोर गांव मोर पानी अभियान…

    Read more

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत