Ro no D15139/23

लखनपुर में ‘सम्पूर्णता अभियान 2.0’ का शुभारंभ 31 जनवरी को आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत छह प्रमुख सूचकांकों के शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण का लक्ष्य

भारत सरकार के नीति आयोग के मार्गदर्शन में संचालित आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम के अंतर्गत सरगुजा जिले के आकांक्षी ब्लॉक लखनपुर में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक संचालित होगा। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ 31 जनवरी 2026 को प्रातः 10ः00 बजे कार्यालय जनपद पंचायत लखनपुर में किया जाएगा। इस संबंध में नोडल अधिकारी आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल द्वारा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

छह प्रमुख सूचकांकों पर शत-प्रतिशत उपलब्धि का लक्ष्य
नीति आयोग के निर्देशानुसार सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत चयनित 06 प्रमुख सूचकांकों में शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण सुनिश्चित किया जाना है। अभियान का उद्देश्य शासकीय योजनाओं और सेवाओं की पहुँच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना तथा विकास के प्रमुख मानकों में गुणात्मक सुधार लाना है।

विभागीय समन्वय पर विशेष जोर
महिला एवं बाल विकास विभाग, पशुधन विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विभागों को अभियान अवधि के दौरान अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित लक्ष्यों की पूर्ति हेतु समन्वित रूप से कार्य करने कहा गया है।

जनभागीदारी से विकास को गति
सम्पूर्णता अभियान 2.0 के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने, सेवा वितरण प्रणाली को मजबूत करने तथा विकास सूचकांकों में सुधार लाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएंगे। यह अभियान लखनपुर विकासखंड में समग्र एवं समावेशी विकास को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल