Ro no D15139/23

जशपुर में 19 दिसम्बर को लर्निंग लाइसेंस शिविर का होगा आयोजन

कलेक्टर   रोहित व्यास के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार 19 दिसम्बर 2025 को तहसील परिसर जशपुर में लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को विधिवत लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने हेतु प्रेरित करना एवं सुरक्षित वाहन संचालन को बढ़ावा देना है।
जिला परिवहन अधिकारी जशपुर ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने के इच्छुक आवेदक किसी भी लोक सेवा केंद्र अथवा च्वाइस सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आवेदक स्वयं भी परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट चंतपअंींद.हवअ.पद पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के पश्चात आवेदकों को 19 दिसंबर 2025 की तिथि का स्लॉट (अपॉइंटमेंट) लेना अनिवार्य होगा। जिन आवेदकों ने निर्धारित तिथि का स्लॉट लिया है, वे 19 दिसम्बर 2025 को अपने आवेदन से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों के साथ तहसील परिसर जशपुर में उपस्थित होकर शिविर का लाभ ले सकेंगे। शिविर के माध्यम से लर्निंग लाइसेंस से संबंधित प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाया जाएगा, जिससे नागरिकों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग ने जिले के सभी वाहन चालकों, युवाओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, वैध लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यातायात में सहयोग करें।

  • Related Posts

    बस्तर मे आयोजित मैराथन में पुरस्कारों की होगी झड़ी

    बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 में विजेताओं पर होगी 25 लाख नकद पुरस्कारों की बौछार जगदलपुर, 18 मार्च 2026/ बस्तर की पावन धरा रविवार 22 मार्च को एक ऐतिहासिक खेल महाकुंभ की…

    Read more

    बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर जिला प्रशासन देगा निःशुल्क कोचिंग और ट्रेनिंग

    जगदलपुर, 18 मार्च 2026/ देश सेवा का जज्बा रखने वाले बस्तर के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का एक शानदार मार्ग प्रशस्त हुआ है। थल सेना द्वारा आर्मी…

    Read more

    NATIONAL

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज