Ro no D15139/23

पारंपरिक खेती छोड़ परिमल ने शुरू की गेंदे के फूलों की खेती, बंपर उत्पादन से दुगुनी हुई कमाई

सफल बागवानी करने उद्यानिकी विभाग से मिली मदद

अम्बिकापुर 03 जनवरी 2025/  अम्बिकापुर के चठिरमा निवासी परिमल व्यापारी गेंदे के फूलों की खेती कर रहे हैं। पारंपरिक खेती की तुलना में बागवानी या फूलों की खेती किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। उन्नत किसान के रूप में परिमल का जीवन इन फूलों की ही तरह महकने लगा है। परिमल बताते हैं कि वो तीन वर्षों से गेंदे की खेती कर रहें हैं। शुरुआती दो वर्ष में जानकारी के अभाव में उनकी आमदनी कम होती थी, तब उन्होंने उद्यानिकी विभाग से सम्पर्क किया। विभाग के द्वारा उन्हें वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत 1280 पौधे  एवं 6400 रुपए की अनुदान सहायता राशि प्राप्त हुई। इसके बाद विभाग की मदद एवं सलाह से उत्पादन में वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि उन्हें ड्रिप पद्धति से खेती की जानकारी दी गई, समय-समय पर दवा के छिड़काव सहित अन्य उपायों के बारे में भी बताया गया।

बंपर उत्पादन से हुई दुगुनी कमाई-
परिमल बताते हैं कि गेंदे की खेती से महज तीन माह में ही  आमदनी मिलनी शुरू हो जाती है। वे एक वर्ष में 2 सीजन में खेती करते हैं, उन्होंने अपने 0.400 एकड़ रकबे में  गेंदा लगाया है। पहले प्रति सीजन मात्र 15 से 20 हजार तक होने वाली कमाई अब विभागीय सहायता के कारण 45 से 50 हजार तक हो जा रही है। तीज-त्यौहारों के समय तो मांग बढ़ने से आमदनी और बढ़ जाती है।

लागत में कमी के साथ पानी की भी होती है बचत-
इससे पहले वे पारम्परिक खेती करते थे, जिसमें लागत अधिक था। वहीं पानी की खपत भी अधिक थी, बेमौसम बारिश एवं अन्य आपदाओं के कारण नुकसान का डर बना रहता था। फूलों की खेती कम लागत में अधिक मुनाफा देती है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हम उद्यानिकी विभाग से भी सम्पर्क कर लेते हैं।

  • Related Posts

    “सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्ण आयोजन, कैडेट्स एवं स्टाफ ने किया सामूहिक योगाभ्यास”

    अम्बिकापुर 21 जून 2026/ सैनिक स्कूल अंबिकापुर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार प्रातः 6ः00 बजे विद्यालय परिसर स्थित विक्रम बत्रा ब्लॉक के समक्ष सामूहिक योग सत्र…

    Read more

    योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्गः ग्राम सखौली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    अम्बिकापुर 21 जून 2026/ भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, अम्बिकापुर द्वारा सरगुजा जिले के विकासखंड अम्बिकापुर अंतर्गत ग्राम सखौली स्थित उच्चतर माध्यमिक शाला में…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा