Ro no D15139/23

विश्व जनसंख्या दिवस पर जिले के विभिन्न स्कूलों एवं क्षेत्रों में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

जशपुरनगर 15 जुलाई 2025/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के प्लान ऑफ एक्शन वर्ष 2025-26 के माह जुलाई 2025 में 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर, के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिला एवं तालुका स्तर के अधिकार मित्रों -पैरालीगल वॉलिंटियर्स द्वारा जनसमुदाय तक विधिक जागरूकता के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के प्रयोजनार्थ जशपुर जिले के विभिन्न स्कूलों एवं क्षेत्रों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम व शिविर का आयोजन किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के अधिकार मित्रों-पैरालीगल वॉलीण्टियर्स द्वारा बढ़ती हुई जनसंख्या, जनसंख्या विस्फोट, बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न होने वाले समस्या एवं उनके समाधान के संबंध में जिले के स्कूलों एवं विभिन्न क्षेत्रों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही पैरालीगल वॉलिण्टियर्स द्वारा नशीली दवाओं के दुरूपयोग एवं अवैध तस्करी के संबंध में कानूनी जानकारी, शिक्षा का अधिकार, संवैधानिक अधिकार एवं कर्तव्य, नशा मुक्ति, बालश्रम निषेध, मोटर दुर्घटना दावा अधिनियम, नालसा हेल्पलाईन नंबर 15100, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, नेशनल लोक अदालत, विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के अंतर्गत विधिक सहायता-सलाह हेतु पात्रता, घरेलु हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005, बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006, किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 एवं बाल श्रम (निषेध और विनियमन) अधिनियम, 1986, निःशुल्क विधिक सलाह एवं सहायता, मध्यस्थता के संबंध में जानकारी साझा किया गया।
अधिकार मित्र-पैरालीगल वॉलीण्टियर श्री विनय कुमार सनवासी, प्रेरणा खलखो, श्री रामावतार राम, श्री भानूप्रताप, संत्री बाई, पार्वती ताम्रकार, श्री संतोष यादव, कु. कल्पना सिंह, अंजली भगत, किरण बरला द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुलदुला, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी, बालिका छात्रावास आस्ता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तपकरा, एसबीआई कियोस्क बगीचा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल जशपुर, पंचायत भवन जकबा, लोक सेवा केन्द्र फरसाबहार   में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

  • Related Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन 22 जून से 3 जुलाई तक

    पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को मिलेगी निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा जशपुरनगर 21 जून 2026/ छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना…

    Read more

    करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

    जशपुरनगर 21 जून 2026/ देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं प्रेरणा से आयोजित 12वें विश्व योग दिवस के अवसर पर आज जशपुर में जिला प्रशासन के द्वारा…

    Read more

    NATIONAL

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास