Ro no D15139/23

सीतापुर के लेखनकर प्रधान ने पीढ़ियों से विरासत के रूप में सुरक्षित रखी थी दुर्लभ पांडुलिपियां, सर्वेक्षण दल ने पाण्डुलिपियों का किया जियोटैग

ज्ञानभारत अभियान

अम्बिकापुर 24 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर एवं ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के जिला समिति के अध्यक्ष श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत सीईओ एवं समिति के सदस्य सचिव श्री विनय अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चल रहे पांडुलिपि सर्वेक्षण एवं संरक्षण अभियान के दौरान सीतापुर विकासखंड के रजपुरी गांव से चार पांडुलिपियां प्राप्त हुईं। पांडुलिपियां होने जानकारी पर सर्वेयर शिक्षक सुशील मिश्र और जनपद कार्यालय के तकनीकी सहायक मुजफ्फर हुसैन संरक्षक परिवार से मिले ।

ग्राम रजपुरी निवासी श्री लेखनकर प्रधान के पास ताड़पत्रों के चार बंडल मिले। जिनमें गौ शास्त्र, भागवत पुराण, इन्द्रजीत कथा (रामायण) तथा रामरत्न गीता से संबंधित पांडुलिपियां शामिल हैं। यह पांडुलिपियां लगभग वर्ष 1800 के आसपास की हो सकती हैं और कई पीढ़ियों से विरासत के रूप में सुरक्षित रखी गई थीं। इस दौरान बताया गया कि वर्ष 1955 के आसपास हीराकुंड बांध निर्माण के कारण उड़ीसा से बड़ी संख्या में लोगों का विस्थापन हुआ था। संभावना जताई जा रही है कि उसी दौरान यह साहित्य सरगुजा क्षेत्र तक पहुंचा। उल्लेखनीय है कि जिले में सर्वाधिक उड़िया साहित्य ताड़पत्रों में ही मिला हैं। जनपद कार्यालय सीतापुर के तकनीकी सहायक मुजफ्फर हुसैन ने पाण्डुलिपियों को जियोटैग करने का कार्य किया।

  • Related Posts

    मेरा युवा भारत के अंतर्गत  दो दिवसीय मेगा पंजीयन शिविर का हुआ आयोजन

      अम्बिकापुर 06 अगस्त 2026/   मेरा युवा भारत के अंतर्गत  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर में 5 एवं 6 अगस्त को “मेरा युवा भारत” (माय…

    Read more

    लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल

     मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित, लोक कलाकारों को मिलेगा सम्मान और आर्थिक संबल चयनित कलाकारों को प्रतिवर्ष 12 हजार से 24 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि,…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई