Ro no D15139/23

उवर्रक विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर मेसर्स विजय ट्रेडिंग कम्पनी का लाइसेंस किया गया निरस्त

अम्बिकापुर । उर्वरक पंजीयन प्राधिकारी एवं उप संचालक कृषि ने बताया कि न्यायालय कलेक्टर सरगुजा के न्यायालयीन विविध प्रकरण अन्तर्गत पारित आदेशानुसार अम्बिकापुर के नवागढ़ में रायगढ़ रोड स्थित मेसर्स विजय ट्रेडिंग कम्पनी द्वारा उवर्रक विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के खण्ड-5, खण्ड-28 (1) (ए), खण्ड-35 (1) बी, आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा-3(2) (ई), धारा 8 तथा फर्टिलाईजर्स मूवमेंट नियंत्रण आदेश 1973 के खण्ड-3 के प्रावधनों के उल्लंघन का दोषी करार किया गया है। इसके अतिरिक्त उक्त न्यायालयीन आदेश में टॉप-20 यूरिया क्रेताओं के सत्यापन में माह अप्रैल से जुलाई 2025 तक कुल 95 आधार प्रमाणित यूरिया खरीददारों को मेसर्स विजय ट्रेडिंग कम्पनी के द्वारा प्रदाय किये गये 4743 बोरी यूरिया में से मात्र 678 बोरी यूरिया ही उक्त 95 आधार प्रमाणित यूरिया खरीददारों के द्वारा क्रय करना सत्यापित हो पाना तथा शेष 4065 बोरी का कालाबाजारी करते हुए अनियमितता किये जाने का उल्लेख है।
उप संचालक कृषि के द्वारा उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 की धारा 31 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मेसर्स विजय ट्रेडिंग कम्पनी प्रोपराईटर श्री सुमित कुमार अग्रवाल आत्मज स्व. विजय अग्रवाल को जारी उर्वरक अनुज्ञप्ति क्रमांक-बी/आर-249 जारी दिनांक-02 मई 2022 तथा उर्वरक अनुज्ञप्ति क्रमांक-ए-49 जारी दिनांक-02 मई 2022 को निरस्त किया गया है।

  • Related Posts

    राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने कलेक्टर अजीत वसंत से की सौजन्य भेंट राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 12 पदक जीतने पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर  अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश…

    Read more

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राही को उपलब्ध कराया गया गैस कनेक्शन

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार