Ro no D15139/23

आकांक्षी विकासखंड में मेगा कृषि ऋण शिविर, 71 करोड़ का ऋण वितरण, महिला समूहों को मिलेगा रोजगार का अवसर

अम्बिकापुर । जिले के आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित मेगा कृषि ऋण शिविर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने वाला साबित हुआ। शिविर में कुल 71 करोड़ रुपये का ऋण वितरण किया गया, जिसमें कृषि क्षेत्र, महिला स्व-सहायता समूहों और छोटे उद्यमों को बड़ा सहयोग मिलेगा।
कृषि क्षेत्र के लिए 38 करोड़ – 943 समूहों को मिला लाभ
शिविर में 38 करोड़ रुपये कृषि से संबंधित गतिविधियों हेतु स्वीकृत किए गए। इसी क्रम में 943 महिला स्व-सहायता समूहों को 22 करोड़ रुपये की सहायता प्रथम, द्वितीय और तृतीय डोस में दी गई। यह राशि बीज, खाद, कृषि उपकरण, पशुपालन और अन्य कृषि-आधारित कार्यों के लिए उपयोग की जाएगी। वहीं पीएमईजीपी योजना के तहत 33 करोड़ रुपये छोटे उद्योगों को स्वीकृत किए गए हैं। जिसमें राइस मिल, हार्वेस्टर और अन्य ग्रामीण उद्योगों को इससे गति मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। शिविर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 4 हितग्राहियों को 2-2 लाख रुपये की बीमा दावा राशि के चेक प्रदान किए गए।
“लोन रोजगार के लिए है, सही उपयोग करें”-कलेक्टर विलास भोसकर
कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने ग्रामीण स्व सहायता समूह की महिलाओं से कहा कि लोन लेकर किसी के बहकावे में न आएं। खेती के साथ-साथ बकरी पालन, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन जैसे बहुआयामी व्यवसाय अपनाकर आय में वृद्धि करें। उन्होंने कहा कि लोन रोजगार का मौका है, इसे जिम्मेदारी से उपयोग कर आजीविका बढ़ाएं और समय पर चुकाएं, पैसा डबल करने वाले चिटफंड कंपनियों के झांसे में न आए।
संगठित समूह, मजबूत आजीविका
जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने कहा कि महिला स्व-सहायता समूह संगठित होकर बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाएं। यह ऋण राशि जीवन स्तर सुधारने का मजबूत आधार है। उन्होंने महिलाओं को बैंकिंग प्रक्रियाओं, लोन उपयोग और बाजार से जुड़कर व्यवसाय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
बैंक अधिकारियों ने बताया आजीविका सुधार का मार्ग
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्टेट हेड श्री बी. रामकृष्ण नायक ने कहा कि यह शिविर ऋण प्राप्त करने, अपने खेत या संबद्ध उद्यम का आधुनिकीकरण करने, आय-बढ़ाने, जोखिम प्रबंधन और स्थायी आजिविका बनाने का महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक रणधीर सिंह, नाबार्ड डीडीएम अनुपम तिवारी, डीडीए पीताम्बर दीवान, डीआईसी डॉ. अंकुर गुप्ता, सीएमओ विद्या सागर चौधरी, डीपीएम सुभाष मिश्रा, एलडीएम दिपेंद्र यादव,जनपद पंचायत सीईओ डॉ. स्वेच्छा सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्व-सहायता समूह महिलाएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान