Ro no D15139/23

बिहान से बदली जिंदगीरू गुंजवती पेगड़ बनीं “लखपति दीदी”

जगदलपुर, 30 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहाहै। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत एरण्डवाल की निवासी श्रीमती गुंजवती पेगड़ की, जिन्होंने स्व सहायता समूह से जुड़कर अपने जीवन में आर्थिक बदलाव लाया और आज “लखपति दीदी” के रूप में पहचान बना रही हैं।

श्रीमती गुंजवती पेगड़ वर्ष 2023 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत दुर्गावती स्व सहायता समूह से जुड़ीं। समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने धान खेती, सब्जी खेती, मुर्गीपालन, मुर्गी की ब्रुडिंग तथा गायपालन जैसी गतिविधियों को आजीविका का आधार बनाया। बिहान योजना के अंतर्गत उन्हें विभिन्न माध्यमों से आर्थिक सहायता भी प्राप्त हुई, जिसमें सीआईएफ राशि 60 हजार रुपए, बैंक लिंकेज से 60 हजार रुपए, आईएफसी से 30 हजार रुपए तथा पीएफएमएम से 40 हजार रुपए सहित कुल 1 लाख 90 हजार रुपए का ऋण मिला।

इस आर्थिक सहयोग और मेहनत के बल पर गुंजवती पेगड़ ने अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि की। धान खेती से 60 हजार रुपए, सब्जी खेती से 15 हजार रुपए, मुर्गीपालन से 16 हजार रुपए, मुर्गी की ब्रुडिंग से 10 हजार रुपए तथा गायपालन से 40 हजार रुपए की आय अर्जित कर उन्होंने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया।

गुंजवती पेगड़ बताती हैं कि बिहान योजना ने उन्हें आत्मविश्वास दिया और आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया। समूह से जुड़कर उन्होंने न केवल अपनी आजीविका को बेहतर बनाया, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बनीं।

उनकी सफलता यह साबित करती है कि सही मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, समूह सहयोग और छोटे-छोटे निवेश से ग्रामीण महिलाएं भी आर्थिक रूप से मजबूत बन सकती हैं। बिहान योजना आज ग्रामीण महिलाओं के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बन रही है और “समूह से लखपति बनना संभव है” इस सोच को साकार कर रही है।

  • Related Posts

    मानसून सत्र आज से, सदन के सुचारु संचालन के लिए कार्यमंत्रणा समिति की बैठक संपन्न

      रायपुर 13 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आज विधानसभा के समिति कक्ष…

    Read more

    सेवा सेतु ने बनाई सरकारी सेवाएं सरल, घर बैठे मिला निवास प्रमाण पत्र

      डिजिटल आवेदन, ऑनलाइन सत्यापन और समयबद्ध सेवा से नागरिकों का बढ़ा भरोसा, समय व धन दोनों की हुई बचत धमतरी, 13 जुलाई 2026/ शासन की डिजिटल सेवा पहल “सेवा…

    Read more

    NATIONAL

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,