Ro no D15139/23

सूरज की किरणों से बदल गई ज़िंदगी – ताराचंद की कहानी

*धमतरी 11 सितंबर 2025/- धमतरी जिले के चरमुड़िया गांव में सुबह का सूरज जैसे ही उगता है, उसकी सुनहरी किरणें सिर्फ खेतों और आँगन को ही नहीं, बल्कि श्री ताराचंद साहू के सपनों को भी रोशन कर देती हैं। पहले हर महीने बिजली का बिल 1500–2000 रुपये तक आ जाता था। खेती-किसानी करने वाले ताराचंद के लिए यह खर्च बोझ जैसा था। लेकिन आज वही सूरज उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गया है।*

*नई उम्मीद की शुरुआत*

*जब प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ़्त बिजली योजना की जानकारी मिली, तो ताराचंद ने जोखिम उठाकर इसे अपनाने का फैसला किया। उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का रूफटॉप सोलर पैनल लगवाया। कुल लागत भले 2 लाख रुपये रही हो, लेकिन सरकार से मिली 78 हजार रुपये केंद्र से और 30 हजार रुपये राज्य से सब्सिडी ने उनके बोझ को हल्का कर दिया।*

*खुशियों का उजाला*

*आज हालात पूरी तरह बदल गए हैं। बिजली बिल, जो कभी चिंता का कारण था, अब शून्य हो चुका है। इतना ही नहीं—नेट मीटरिंग से अतिरिक्त बिजली बेचकर ताराचंद को आय का भी साधन मिल गया है। यह राहत उनके चेहरे की मुस्कान में साफ झलकती है।*

*ताराचंद कहते हैं कि बिजली खर्च से छुटकारा ही नहीं मिला, बल्कि हमें यह गर्व भी है कि हम स्वच्छ और हरित ऊर्जा अपनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए अच्छा वातावरण बना रहे हैं।*

*योजना के बड़े फायदे*ऑनलाइन पंजीयन और पारदर्शी प्रक्रिया। पंजीकृत वेंडर से संयंत्र की स्थापना।सत्यापन के बाद सब्सिडी सीधे बैंक खाते में और कम ब्याज दर (7%) पर ऋण सुविधा भी उपलब्ध।*

*समाज पर असर*

*यह योजना सिर्फ ताराचंद के घर की कहानी नहीं है। यह एक परिवर्तन की शुरुआत है| गांवों में अब लोग हरित ऊर्जा की ओर आकर्षित हो रहे हैं। कार्बन उत्सर्जन घट रहा है और स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा मिल रहा है। परिवार ऊर्जा आत्मनिर्भर बनकर जीवन की नई राह पर बढ़ रहे हैं।*

*प्रेरणा की मिसाल*

*ताराचंद की सफलता यह साबित करती है कि जब सरकार की योजनाएँ ईमानदारी से लागू होती हैं और लोग आगे बढ़कर उनका लाभ उठाते हैं, तो बदलाव संभव है। सूरज की यही रोशनी अब धमतरी में कई घरों को जगमगाने लगी है और आने वाले कल को हरा-भरा बनाने की ओर अग्रसर है।*

  • Related Posts

    राजस्व पखवाड़ा’ शिविर में आमजन को मिली राहत, विभिन्न योजनाओं से हुए लाभान्वित

    धमतरी, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित कर आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा…

    Read more

    पीएम गतिशक्ति योजना एवं छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम पर कार्यशाला आयोजित

      धमतरी, 01 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पीएम गतिशक्ति योजना एवं छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत