Ro no D15139/23

ग्राम पंचायत अछोटा की ग्राम सचिव हटाई गईं, भूमि आबंटन अनियमितताओं पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

*धमतरी 11 सितंबर 2025// ग्राम पंचायत अछोटा में शासकीय भूमि आबंटन से जुड़ी अनियमितताओं के मामले में जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों तथा नायब तहसीलदार न्यायालय की जांच प्रतिवेदन के आधार पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने सचिव श्रीमती राजेश्वरी भीमगज को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। एक सप्ताह में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत न करने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटाकर जनपद पंचायत धमतरी में संलग्न कर दिया गया है।*

*मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्राम पंचायत अछोटा का अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत सारंगपुरी के सचिव श्री जीवनलाल साहू को तथा ग्राम पंचायत बरारी का अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत बेन्द्रानवागांव के सचिव श्री जन्नूराम दीवान को सौंपा गया है। इस संबंध में आदेश आज जारी कर दिए गए हैं।*
*जांच प्रतिवेदन में पाया गया कि ग्राम अछोटा की भूमि खसरा नंबर 488/1 एवं 488/2, जिसे शासन द्वारा दीनदयाल उपाध्याय आवास हेतु आरक्षित किया गया था, का गलत उपयोग करते हुए तत्कालीन सरपंच, उपसरपंच तथा सचिव के संलिप्त होने की बात सामने आई। जांच में खुलासा हुआ कि ग्रामसभा की विधिवत अनुमति लिए बिना बाहरी व्यक्तियों को भूमि आबंटन किया गया और इसके एवज में हितग्राहियों से अवैध रूप से ₹25,000 तक की राशि वसूली गई। कई आवेदकों और ग्रामवासियों ने इस संबंध में बयान दर्ज कराए हैं, जिनसे यह साबित होता है कि राशि सीधे सरपंच एवं उपसरपंच के परिवारजनों तक पहुंचाई गई*

*जांच अधिकारी ने पाया कि पंचायत बैठक एवं प्रस्ताव पंजी में गंभीर अनियमितताएं की गईं। प्रस्तावों पर सभी पंचों के हस्ताक्षर नहीं थे, कई बार स्थगित ग्रामसभाओं में भी प्रस्ताव पारित दिखाए गए, जो विधि विरुद्ध पाए गए। इसके अलावा प्राप्त राशि का कोई शासकीय अभिलेख पंचायत स्तर पर उपलब्ध नहीं कराया गया।*

*मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने कहा कि शासन द्वारा आवासहीन गरीबों के लिए आरक्षित भूमि का इस प्रकार दुरुपयोग और अवैधानिक वसूली अत्यंत गंभीर मामला है। संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की संलिप्तता की जांच जारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी गड़बड़ी पाए जाने पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।*

*इस कार्रवाई से प्रशासन का संदेश स्पष्ट है कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में गड़बड़ी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गरीबों एवं भूमिहीनों के अधिकारों की रक्षा हेतु शासन पूरी सख्ती से कार्य करेगा।*

  • Related Posts

    किसानों को कृषि ऋण योजनाओं से जोड़ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम

      रायपुर रीजन द्वारा 92 किसान हितग्राहियों को लगभग 71.49 करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत धमतरी, 18 अगस्त 2026। किसानों को सहज, सुगम एवं समयबद्ध संस्थागत ऋण सुविधा उपलब्ध…

    Read more

    किसानों को कृषि ऋण योजनाओं से जोड़ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम

    रायपुर रीजन में 92 किसान हितग्राहियों को लगभग 71.49 करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत   धमतरी, 17 अगस्त 2026। किसानों को सहज एवं समयबद्ध संस्थागत ऋण सुविधा उपलब्ध कराने…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल