Ro no D15139/23

हथबंद की ज्योति बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, बिहान योजना से बदली ज़िंदगी

रायपुर, 22 जुलाई 2025/ ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में चलाई जा रही बिहान योजना से बलौदाबाजार के ग्राम हथबंद की ज्योति निषाद ने न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल की, बल्कि अपने परिवार को एक नई दिशा भी दी।

पहले खेती पर निर्भर रहने वाली ज्योति निषाद के परिवार की स्थिति उस समय कठिन हो गई जब उनके पति की तबीयत खराब रहने लगी। ऐसे समय में उन्होंने ‘जय मां सरस्वती’ स्व-सहायता समूह से जुड़कर कपड़ा दर्री बुनाई, सिलाई कार्य और किराना दुकान की शुरुआत की। बिहान योजना के अंतर्गत उन्हें ₹3 लाख का बैंक लिंकेज और ₹60,000 का सामुदायिक निवेश कोष उपलब्ध कराया गया। वर्तमान में ज्योति निषाद लगभग ₹12,000 प्रतिमाह की आय प्राप्त कर रही हैं और यह उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत का परिणाम है।

बिहान योजना से मिली सहायता से वे न केवल आर्थिक रूप से सक्षम हुईं, बल्कि अब अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन चुकी हैं। श्रीमती ज्योति ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहान योजना हम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मार्ग मिला।

  • Related Posts

    फसल विविधीकरण से समृद्धि की ओर बढ़ते कदम, किसानों को 314 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता

    *कृषक उन्नति योजना से किसानों को मिल रही मदद* रायपुर, 8 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की आय…

    Read more

    छत्तीसगढ़ कॉमन्स कंवीनिंग 9 अप्रैल से नवा रायपुर में

    रायपुर, 08 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) साझा प्राकृतिक संसाधनों (कॉमन्स) के सुशासन और सामुदायिक संरक्षण पर केंद्रित दो दिवसीय “छत्तीसगढ़ कॉमन्स कंवीनिंग” का आयोजन 9 एवं 10 अप्रैल को…

    Read more

    NATIONAL

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

    खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग