Ro no D15139/23

कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषि धन-धान्य योजना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद का हुआ सीधा प्रसारण

कोरबा 11 अक्टूबर 2025/ कृषि विज्ञान केन्द्र, कोरबा द्वारा आज “कृषि धन-धान्य योजना” पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संवाद का सीधा प्रसारण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 2100 विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ग्रामों से लगभग 84 कृषक प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एस. एस. पोर्ते अधिष्ठाता, कृषि अनुसंधान अधिसंस्थान (सीएआरएस) कटघोरा रहे। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल विविधिकरण एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों के अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि “कृषि धन-धान्य योजना” किसानों की आय बढ़ाने और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ एस पी सिंह ने किसानों को योजना के अंतर्गत विभिन्न लाभों, कृषि नवाचारों तथा प्राकृतिक खेती के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में किसानों के प्रश्नों के समाधान हेतु खुला संवाद सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग से श्री एमपी सिंह, पशु विभाग से डॉ. इंद्र कुमार पटेल अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण एवं कृषि विज्ञान केंद्र के समस्त स्टाफ कार्यक्रम में उपस्थित रहे कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में किया गया
  • Related Posts

    600.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

      कोरबा 06 अगस्त 2026/कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 600.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में…

    Read more

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

      कोरबा 06 अगस्त 2026/ भारत सरकार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा राज्य में बाढ़ आपदा को दृष्टिगत रखते हुए 07 अगस्त को विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई