Ro no D15139/23

बंगाल चुनाव: पहाड़ से समुद्र तक खिला कमल, उत्तर बंगाल में खाता भी नहीं खोल पायी तृणमूल कांग्रेस

West Bengal Election Result: शिव कुमार राउत, कोलकाता. विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस एक बड़े राजनीतिक झटके का सामना कर रही है. उत्तर से दक्षिण बंगाल तक राज्य के विभिन्न जिलों में भाजपा की मजबूत बढ़त देखने को मिल रही है, जबकि कई जिलों में तृणमूल कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल सकी है. चुनाव आयोग के ताजा आंकड़े राज्य में एक बड़े राजनीतिक बदलाव की ओर संकेत कर रहे हैं.

उत्तर बंगाल में तृणमूल का नहीं खुला खाता

उत्तर बंगाल में भाजपा का जबरदस्त प्रदर्शन सामने आया है. कूचबिहार की सभी नौ सीटों, जलपाईगुड़ी की सात, अलीपुरदुआर की पांच और दार्जिलिंग की सभी सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है. इसके अलावा कालिम्पोंग की सीट भी भाजपा के खाते में गयी है. इस क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस पूरी तरह से साफ होती नजर आयी है.

जंगलमहल में तृणमूल का सूपड़ा साफ

जंगलमहल क्षेत्र, जो कभी तृणमूल कांग्रेस के लिए मजबूत आधार माना जाता था, वहां भी इस बार भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है. पुरुलिया की सभी सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की, जबकि झाड़ग्राम में भी सभी चार सीटें भाजपा के खाते में गयीं. बांकुड़ा जिले की 12 में से 11 सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है. बीरभूम, जो लंबे समय से तृणमूल का गढ़ रहा है, वहां भी भाजपा ने 11 में से
सात सीटों पर जीत हासिल कर अपनी स्थिति मजबूत की है.

दक्षिण बंगाल में ढह गये तृणमूल के गढ़

दक्षिण बंगाल में भी तृणमूल कांग्रेस के कई मजबूत किले ढहते नजर आये हैं. पूर्व मेदिनीपुर में भाजपा ने सभी 16 सीटों पर जीत दर्ज की है. पश्चिम बर्दवान में सभी नौ सीटें भाजपा के खाते में गयीं, जबकि पश्चिम मेदिनीपुर में 15 में से 13 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है. इसके अलावा नदिया में 17 में से 13 सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है. उत्तर 24 परगना में 33 में से 23 सीटें भाजपा के खाते में गयी हैं. हावड़ा जिले में 16 में से नौ और हुगली में 18 में से 11 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है. पूर्व बर्दवान में भी भाजपा ने 16 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज की है.

इन जिलों में रही कांटे की टक्कर

कुछ जिलों में मुकाबला काफी कड़ा रहा. मालदा में 12 सीटों में से भाजपा और तृणमूल दोनों ने छह-छह सीटें हासिल की हैं. दक्षिण दिनाजपुर में भी दोनों दलों के बीच बराबरी का मुकाबला रहा, जहां छह में से तीन-तीन सीटें दोनों के खाते में गयीं. वहीं, दक्षिण 24 परगना में तृणमूल कांग्रेस ने अपनी पकड़ काफी हद तक बनाये रखी है. हालांकि भाजपा यहां भी 10 सीटें जीतने में सफल रही है, जो उसके बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है. साथ ही इंडियन सेकुलर फ्रंट ने भांगड़ सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है.

दो दशकों में लगातार बढ़ा है भाजपा का वोट प्रतिशत

कोलकाता. भाजपा ने दो दशक की लड़ाई के बाद पश्चिम बंगाल में सत्ता हासिल कर ली है. भाजपा के लिए बंगाल फतह करना बड़ी चुनौती थी, इसके लिए भाजपा के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को जान तक गंवानी पड़ी है. वर्ष 2001 के विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीती थी और करीब पांच प्रतिशत वोट हासिल किया था. वहीं, वर्ष 2004 में हुए लाेकसभा चुनाव में भाजपा ने एक भी सीट नहीं जीती थी और उसे आठ प्रतिशत वोट मिला था. यह प्रतिशत समय के साथ लगातार बढ़ता गया है. विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले वोट का प्रतिशत

वर्षप्रतिशत वोटसीटें
20015%0
20062%0
20114%0
201610%3
202138%77

लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिले वोट का प्रतिशत

वर्षप्रतिशत वोटसीटें
20048%0
200910%1
201417.2%2
201942.8%18
202439.1%12

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह परिणाम राज्य में सत्ता विरोधी लहर और मतदाताओं के बदलते रुझान का स्पष्ट संकेत है. जिले दर जिले मिले इन नतीजों ने न केवल तृणमूल कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी की है, बल्कि राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव की संभावना भी जता दी है.

  • Related Posts

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    लग्जरी कार बनाने वाली Mercedes-Benz अपनी नई 2026 Mercedes-Benz S-Class फेसलिफ्ट को भारत में 15 जून को लॉन्च करने जा रही है. इस बार कंपनी अपनी फ्लैगशिप सेडान में कई…

    Read more

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    Trump Iran Enriched Uranium: अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्धविराम और शांति वार्ताओं के बीच अब परमाणु मुद्दे पर बड़ी प्रगति के संकेत मिलने लगे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

    Read more

    NATIONAL

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    यूपी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर AC बस, बिहार के दारोगा-कैदी समेत 6 की मौत

    यूपी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर AC बस, बिहार के दारोगा-कैदी समेत 6 की मौत

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा