Ro no D15139/23

शहरी क्षेत्रों के ढाबों में लकड़ी के बदले एलपीजी गैस का हो उपयोग – कलेक्टर श्री व्यास योजनाओं की प्रगति पर कलेक्टर सख्त उज्ज्वला योजना, पीएम आवास, मछली पालन विभाग व स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा की अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर 24 फरवरी 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा संबद्ध विभागों की विस्तृत समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का आकलन किया। बैठक में खाद्य विभाग, मछली पालन विभाग, समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित एनआरएलएम एवं स्वच्छ भारत मिशन की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बैठक में उज्ज्वला योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पीएम जनमन आवास योजना के हितग्राहियों को भी उज्ज्वला योजना से जोड़ने पर जोर दिया।
खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने फूड इंस्पेक्टरों को निर्देशित किया कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेयजल, शौचालय सहित मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराई जाएं। इसके लिए पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा गया। कलेक्टर ने शहरी क्षेत्रों के ढाबों में लकड़ी से खाना बनाने की गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने ढाबा संचालकों को एलपीजी गैस कनेक्शन लेकर गैस से ही भोजन तैयार करने के लिए जागरूक करने तथा व्यापक अभियान चलाने को कहा। अभियान के बाद भी नियमों का पालन नहीं करने वाले संचालकों पर आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
दिव्यांगजन और आंगनबाड़ी व्यवस्था की समीक्षा –
समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने दिव्यांगजन शिविरों एवं यूडीआईडी कार्ड निर्माण की प्रगति की जानकारी ली तथा शेष प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों की जानकारी लेकर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों को शीघ्र पूर्ण करने तथा महतारी वंदन योजना अंतर्गत ई-केवाईसी कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
मछली पालन से आजीविका सशक्तिकरण –
मछली पालन विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने मछलीपालक किसानों को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के लिए तालाबों के पट्टों का आवंटन एवं लंबित प्रस्तावों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने मछली पालक किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड निर्माण की प्रगति की भी जानकारी ली और इसे तेज करने को कहा।एनआरएलएम अंतर्गत स्व-सहायता समूहों को वित्त पोषण एवं स्वरोजगार गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए।
स्वच्छ भारत मिशन और श्रम योजनाओं पर जोर –
स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने ओडीएफ प्लस की प्रगति, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, कचरा संग्रहण, मैजिक पिट एवं सोख पिट मॉडल, सामुदायिक शौचालय तथा प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट की स्थिति का आकलन किया गया। कलेक्टर ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत पंजीयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीयन सुनिश्चित करने हेतु विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।
पीएम आवासः कोई भी आवास अपूर्ण न रहे –
प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा में कलेक्टर ने प्रगतिरत आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामग्री की अनुपलब्धता के कारण आवास निर्माण कार्य बाधित नहीं होना चाहिए। अपूर्ण आवासों को हितग्राहियों से चर्चा कर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए और कोई भी पात्र परिवार पक्के आवास से वंचित न रहे। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए आमजन तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    चैत्र नवरात्रि पर्व पर कवर्धा के गन्ना किसानों को मिली बड़ी सौगात

    *उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से भोरमदेव शक्कर कारखाने ने जारी किए 5.97 करोड़* *अब तक गन्ना किसानों को मिला 57.48 करोड़ का भुगतान* *रायपुर, 20 मार्च 2026/*…

    Read more

    अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त,अचल संपत्ति रजिस्ट्री पर उपकर समाप्त- आम नागरिकों को बड़ी राहत – मुख्यमंत्री साय

    *जमीन-मकान की रजिस्ट्री होगी अधिक सरल, सुलभ और कम खर्चीली-वाणिज्यिक कर मंत्री श्री चौधरी* *छत्तीसगढ़ विधानसभा ने छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026 ध्वनिमत से पारित* रायपुर, 20 मार्च 2026 (IMNB…

    Read more

    NATIONAL

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….