Ro no D15139/23

लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र को मिली शिक्षा क्षेत्र में 3.10 करोड़ की सौगात

शिक्षा से ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास बढ़ता है।- विधायक श्री मिंज

अम्बिकापुर 03 सितम्बर 2025/  जनपद पंचायत लुण्ड्रा के ग्राम पंचायत किरकिमा में आज 50 सीटर हाई स्कूल छात्रावास का भूमिपूजन लूण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, शिक्षक एवं अभिभावकगण उपस्थित थे।
विधायक श्री मिंज ने विधिवत पूजा-अर्चना कर 174.94 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 50 सीटर छात्रावास के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही शासकीय हाई स्कूल सिलसिला के नवीन भवन का भूमिपूजन (लागत 120.18 लाख रुपये) तथा प्राथमिक शाला खालपारा कोट के नवीन भवन का लोकार्पण (लागत 14.85 लाख रुपये) भी किया।
विधायक श्री प्रबोध मिंज ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और सभी स्कूलों को आवश्यक संसाधनों से सुसज्जित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे जीवन में सबसे शिक्षा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह हमें ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास प्रदान करती है। मुझे विश्वास है कि ये सभी प्रयास हमारे क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव साबित होंगे।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पावले, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती कंचन जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि श्री जयंत मिंज, श्री संजय गुप्ता, श्री सतीश कुमार जायसवाल, श्री वैभव सिंह देव, श्री बुधराम नागेश, जनपद सदस्यगण, सरपंचगण , जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर एवं एसएसपी ने प्लेस ऑफ सेफ्टी का किया संयुक्त निरीक्षण

      सुरक्षा व्यवस्था सहित सुविधाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश सुरक्षा में लापरवाही पर अधीक्षक को निलंबित करने दिए निर्देश अम्बिकापुर 24 जुलाई 2026/  कलेक्टर श्री अजीत वसंत…

    Read more

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों के वाॅक इन इंटरव्यू परिणाम जारी

      अम्बिकापुर 24 जुलाई 2026/   आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले में संचालित 05 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अस्थायी रूप…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें