Ro no D15139/23

जगदलपुर में महा-रोजगार मेला, 1595 पदों पर होगी सीधी भर्ती

 

 

जगदलपुर, 2 जुलाई 2026/ बस्तर संभाग के शिक्षित और हुनरमंद बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाकर अपने सपनों को साकार करने का एक शानदार और बड़ा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जगदलपुर (जिला-बस्तर) के तत्वावधान में एक विशाल एक दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी श्री जय प्रकाश कौशिक से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवाओं का करियर संवारने के लिए इस मेले में निजी क्षेत्र की कई बड़ी और प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेने पहुंच रही हैं। इस महा-रोजगार मेले का आयोजन मंगलवार 07 जुलाई को सुबह 10ः30 बजे से शाम 4 बजे तक लाईवलीहुड कॉलेज, आड़ावाल, जगदलपुर के परिसर में किया जाएगा।

इस आयोजन के माध्यम से प्राइवेट सेक्टर के 13 प्रमुख नियोजकों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 1595 रिक्त पदों पर सीधे साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे खास बात यह है कि इसमें 10 वीं, 12 वीं, स्नातक (ग्रेजुएट) के साथ-साथ डिप्लोमा इंजीनियरिंग की योग्यता रखने वाले सभी आवेदक भाग ले सकते हैं। मेले में युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार बीमा सखी, टेक्नीशियन, ऑफिस बॉय, सुपरवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड, ट्रेनिंग ऑफिसर, लीगल एडवाइजर, वेल्डर, फायरमैन, नर्सिंग असिस्टेंट, पैकेजिंग स्टाफ, ड्राइवर, इलेक्ट्रिशियन, होम केयर टेकर, बेबी सीटर, रिलेशनशिप मैनेजर, टेलीकॉलर, कुक, वेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर और मैकेनिक जैसे दर्जनों विविध पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी। इसके साथ ही चयनित होने वाले प्रतिभावान उम्मीदवारों को पद और काम के अनुसार 7 हजार रुपए से लेकर 28 हजार रूपए प्रति माह तक का आकर्षक वेतनमान भी प्रदान किया जाएगा।
इस संभाग स्तरीय रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक आवेदकों को सबसे पहले विभाग के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को विभागीय वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in/LandingSite/RojgarMelaList-aspx पर जाकर रोजगार मेला में आवेदन करने हेतु इच्छुक लॉगइन करें के विकल्प पर अपना आवेदन दर्ज करना होगा। जिन आवेदकों ने सफलतापूर्वक ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली है, वे मंगलवार 07 जुलाई  को नियत समय पर अपने समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रतियों और उनकी छाया प्रतियों के साथ सीधे साक्षात्कार स्थल पर पहुंच सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों को अपने साथ पहचान के लिए आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अपना मोबाइल भी अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा ताकि मौके पर दस्तावेजी प्रक्रिया को सुगमता से पूरा किया जा सके। बस्तर संभाग के युवाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने और एक सफल करियर की शुरुआत करने का यह एक बेहतरीन मंच साबित होगा।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!