Ro no D15139/23

सीजीपीएससी उप निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा के लिए बस्तर जिला प्रशासन मुस्तैद 12 जुलाई को 6 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 2104 अभ्यर्थी

जगदलपुर, 2 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली सूबेदार, उप निरीक्षक कैडर और प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इस महत्वपूर्ण परीक्षा का आयोजन रविवार 12 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक के निर्धारित समय में किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए बस्तर जिले में 6 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जहां इस बार कुल 2,104 परीक्षार्थी शामिल होकर अपनी किस्मत आजमाएंगे।

बस्तर जिले में परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, सुरक्षित और सुचारू ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय जगदलपुर में 6 प्रमुख शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों में सबसे अधिक 450 अभ्यर्थी शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धरमपुरा में परीक्षा देंगे। इसके अतिरिक्त पी.एम. श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल (धरमपुरा) में 304 परीक्षार्थी और शासकीय दन्तेश्वरी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय (शांति नगर) में 300 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। शहरी क्षेत्र के अन्य प्रमुख केंद्रों में शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (गोल बाजार) को भी शामिल किया गया है, जहां 350 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं पुराना गीदम नाका स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नंबर 2 में 400 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके साथ ही रेलवे कॉलोनी स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 300 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने सभी केंद्र प्रभारियों को सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़े कड़े निर्देश जारी किए हैं, वहीं परीक्षार्थियों से भी अपील की गई है कि वे तय समय से पूर्व केंद्रों पर पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।

  • Related Posts

    राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने कलेक्टर अजीत वसंत से की सौजन्य भेंट राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 12 पदक जीतने पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर  अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश…

    Read more

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राही को उपलब्ध कराया गया गैस कनेक्शन

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार