Ro no D15139/23

महाकुंभ भारत की शाश्वत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है और आस्था एवं सद्भाव का उत्सव है: प्रधानमंत्री

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के शुभारंभ पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कहा कि यह भारतीय मूल्यों और संस्कृति को संजोने वाले करोड़ों लोगों के लिए बहुत विशेष दिन है। महाकुंभ भारत की शाश्वत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है और आस्था एवं सद्भाव का उत्सव है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा:
“भारतीय मूल्यों और संस्कृति को संजोने वाले करोड़ों लोगों के लिए यह विशेष दिन है!
महाकुंभ 2025 का प्रयागराज में शुभारंभ हो रहा है, यह आस्था, भक्ति और संस्कृति के पवित्र संगम में असंख्‍य लोगों को एक साथ संजोएगा। महाकुंभ भारत की शाश्वत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है और आस्था एवं सद्भाव का उत्‍सव है।”
“मुझे यह देखकर प्रसन्‍नता का अनुभव हो रहा है कि प्रयागराज में असंख्‍य श्रद्धालु आ रहे हैं, पवित्र स्नान कर रहे हैं और आशीर्वाद प्राप्‍त कर रहे हैं।
सभी तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को एक सुखद प्रवास की शुभकामनाएं।”
“पौष पूर्णिमा पर पवित्र स्नान के साथ ही आज से प्रयागराज की पुण्यभूमि पर महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़े इस दिव्य अवसर पर मैं सभी श्रद्धालुओं का हृदय से वंदन और अभिनंदन करता हूं। भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का यह विराट उत्सव आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे, यही कामना है।”

  • Related Posts

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के कई हिस्सों में मौसम लगातार करवट बदल रहा है. खासकर जमशेदपुर में पिछले दो दिनों से मौसम का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मंगलवार को…

    Read more

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    Mamata Banerjee: कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए 26वें चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. अब सबको चुनाव तरीखों की घोषणा का इंतजार है. चुनाव आयोग की फुल बेंच…

    Read more

    NATIONAL

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये