Ro no D15139/23

महेश्वरी साहू एवं पुष्पलता साहू को मिला सुपोषण किट

*सुशासन तिहार 2026*

*- सरकार को कहा थैंक्स*

*- शिविर में पौष्टिक आहार की दी गई जानकारी*

राजनांदगांव 08 मई 2026। सुशासन तिहार का जिले में कारगर असर दिखाई दे रहा है। दूरस्थ अंचलों तक शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए नागरिकों में जागरूकता दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम आसरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में गर्भवती माताओं एवं बच्चों को पौष्टिक आहार के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में पहुंची ग्राम आसरा की श्रीमती महेश्वरी साहू को उपहार स्वरूप सुपोषण किट दिया गया। उन्होंने गोद भराई के अवसर पर प्राप्त इस सुपोषण किट के लिए सरकार को थैंक्स कहा। उन्होंने कहा कि माँ और बच्चों के सुपोषण के लिए यह किट मिला है। जिससे माता एवं शिशु दोनों स्वस्थ रहेंगे।

जिले में पोठ्ट लईका अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें विशेष तौर पर पालक चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें गर्भवती माताओं एवं शिशुवती माताओं को पौष्टिक आहार के संबंध में जानकारी दी जा रही है। ग्राम आसरा की श्रीमती पुष्पलता साहू ने पोषण किट मिलने पर खुशी जाहिर की तथा सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में जनमानस को पौष्टिक आहार, तिरंगा भोजन एवं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों से बनाएं जाने वाले स्वादिष्ट व्यंजनों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इसके लिए सुपोषण कलश एवं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मुनगा, लाल भाजी, पालक भाजी, मेथी, अन्य भाजी सहित विभिन्न तरह की दाल, प्रोटीन एवं खनिज से भरपूर पौष्टिक आहार लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई