Ro no D15139/23

पानी बचाओ अभियान में सक्रिय सहभागिता निभा रही हैं तीरथगढ़ एवं धोबीगुड़ा की महिला जल वाहिनी

जगदलपुर, 10 मार्च 2026/ भविष्य में जल संकट की चुनौती को ध्यान में रखते हुए पानी बचाओ अभियान में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। विशेष रूप से महिला जल वाहिनी की सदस्य महिलाएं गांव-गांव में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और पानी के समुचित उपयोग को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसी कड़ी में जिले के दरभा विकासखंड अंतर्गत तीरथगढ़ और बकावंड विकासखंड अंतर्गत धोबीगुड़ा के महिला जल वाहिनी की सदस्य महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को पानी की महत्ता समझाते हुए उन्हें जल के संरक्षण और सदुपयोग के लिए प्रेरित कर रही हैं। वे घर-घर जाकर लोगों को यह बता रही हैं कि यदि आज पानी को बचाने के लिए प्रयास नहीं किए गए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही महिलाएं जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पेयजल व्यवस्था की निगरानी भी कर रही हैं। जल स्रोतों की साफ-सफाई, पाइपलाइन की स्थिति तथा जल की गुणवत्ता की जांच जैसे कार्यों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।

तीरथगढ़ महिला जल वाहिनी की अध्यक्ष सुषमा ठाकुर ने बताया कि महिला जल वाहिनी से जुड़ी महिलाएं लोगों को यह भी समझा रही हैं कि दैनिक जीवन में पानी का उपयोग सोच-समझकर करना चाहिए। छोटी-छोटी सावधानियां जैसे अनावश्यक पानी का बहाव रोकना, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देना और जल स्रोतों की सुरक्षा करना भविष्य में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है। वहीं धोबीगुड़ा महिला जल वाहिनी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सेठिया बताती हैं कि अब गांव में पानी के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की इस सक्रिय सहभागिता से पानी बचाओ अभियान को नई मजबूती मिल रही है। इस बारे में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की प्रचार-प्रसार समन्वयक ज्योत्सना सूना कहती हैं कि ग्रामीण इलाकों में महिला जल वाहिनी की यह पहल न केवल जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में महिलाओं की नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी को भी दर्शाती है।

  • Related Posts

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

    *जनसुनवाई में कई मामलों का हुआ निराकरण, भरण-पोषण और महिला सुरक्षा को लेकर दिए महत्वपूर्ण निर्देश*     रायपुर, 10 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता…

    Read more

    बिरेभाट में 33 महिलाएं सीख रहीं राजमिस्त्री का हुन

    प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए तैयार होंगे प्रशिक्षित राजमिस्त्री, महिलाओं को मिलेगा रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर   *30 दिवसीय प्रशिक्षण में 35 प्रतिभागी ले रहे तकनीकी प्रशिक्षण, निःशुल्क ड्रेस,…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात