महतारी वंदन योजना बना रही महिलाओं को स्वावलंबी

रायपुर, 22 जून 2024/छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राज्य में लागू की गई महतारी वंदन योजना राज्य के महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बना रही है। योेजना राज्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अत्यंत निर्णायक साबित हो रही है। योजना की सराहना अनेक जरूरतमंद महिलाओं केे अलावा आंगनबाड़ी केन्द्र के कर्मचारियों ने भी मुक्त कंठ से इसकी सराहना की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति विनम्र आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हृदय से आभार व्यक्त किया है।

बालोद विकास खण्ड के आंगनबाड़़ी केन्द्र क्रमांक 02 झलमला की कार्यकर्ता चन्द्रिका सिन्हा ने मिलने वाली राशि को जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल वक्त का सहारा बताया। उन्होने कहा कि समाज के निम्न एवं मध्यम वर्ग के अनेक महिलाएं जिन्हे अपने जरूरी तथा अनेक छोटे-बड़े आवश्यकताओं के लिए परिवार के मुखिया के ऊपर आश्रित रहना पड़ता है। लेकिन प्रदेश सरकार के द्वारा महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना लागू हो जाने से प्रतिमाह उनक खाते मे 1000 रू. जमा हो जाने से अब महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आसानी से पैसा उपलब्ध हो जाता है।

इस योजना की सराहना आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02 ग्राम झलमला की सहायिका श्रीमती रेणुका साहू ने की है। इस राशि का उपयोग अपने जरूरत के कार्याे के लिए कर पा रही है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह उनके खाते में 1000 रू. की राशि जमा होने से उसमें आत्मविश्वास जागृत होने के साथ-साथ सुरक्षा का भी बोध हो रहा है। जिससे वे प्रसन्नचित होकर हंसी-खुशी के साथ अपनी ड्यूटी कर पा रही है।

Related Posts

मिनीमाता का पूरा जीवन मानवता एवं जन कल्याण के लिए समर्पित : अरुण साव

*मिनीमाता के मूर्ति अनावरण एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री* रायपुर. 25 अप्रैल 2025. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा है कि सतनामी समाज एवं छत्तीसगढ़ के…

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की ली बैठक

स्कूलों में पेयजल, शौचालय की समस्या के समाधान के दिए निर्देश रायपुर 25 अप्रैल 2025// कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राज्यपाल रमेन डेका ने एक पेड़ मां के नाम रुद्राक्ष के पौधे का किया रोपण

राज्यपाल रमेन डेका ने एक पेड़ मां के नाम रुद्राक्ष के पौधे का किया रोपण

जन्म प्रमाण पत्र के सेचुरेशन हेतु निर्देश जारी

जन्म प्रमाण पत्र के सेचुरेशन हेतु निर्देश जारी

अब रेखा को अपनी आवश्यकताओं के लिए किसी से पैसे मांगने की नहीं पड़ती जरूरत 

अब रेखा को अपनी आवश्यकताओं के लिए किसी से पैसे मांगने की नहीं पड़ती जरूरत 

राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे सैनिक स्कूल अंबिकापुर, राज्य के पहले एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन

राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे सैनिक स्कूल अंबिकापुर, राज्य के पहले एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन

मिनीमाता का पूरा जीवन मानवता एवं जन कल्याण के लिए समर्पित : अरुण साव

मिनीमाता का पूरा जीवन मानवता एवं जन कल्याण के लिए समर्पित : अरुण साव

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बगीचा में आयोजित श्री हरि अखंड संकीर्तन नाम यज्ञ में हुए शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बगीचा में आयोजित श्री हरि अखंड संकीर्तन नाम यज्ञ में हुए शामिल