Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना ने बढ़ाया आत्मविश्वास, संवरने लगा परिवार का भविष्य

 कोरबा 16 मार्च 2026/जिले के सिधरामपुर, ग्राम पंचायत सुखरीखुर्द की  ओमती मन्नेवार और ग्राम पंचायत अमलडीहा की श्रीमती लक्ष्मीन बाई आज अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में पहले से कहीं अधिक सक्षम हैं। दोनों महिलाएँ छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त कर रही हैं, जिसने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना शुरू कर दिया है।
ओमती मन्नेवार बताती हैं कि योजना से मिलने वाली राशि घर की आवश्यक वस्तुओं की खरीद, रसोई खर्च और बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण सहारा बन रही है। पहले जहाँ छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, वहीं अब यह सहायता उनके लिए भरोसे का आधार बन चुकी है।
इसी तरह,  लक्ष्मीन बाई भी बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि से वे बच्चों के स्कूल से संबंधित खर्च, कॉपी-किताब से लेकर अन्य जरूरी सामग्री आसानी से खरीद पा रही हैं। वे कहती हैं कि इस आर्थिक सहयोग ने उनके जीवन में स्थिरता और राहत की भावना दी है।
दोनों महिलाओं का कहना है कि इस योजना ने न केवल उनके परिवार के आर्थिक बोझ को कम किया है, बल्कि उनमें आत्मनिर्भरता का विश्वास भी बढ़ाया है।
महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सीधे तौर पर सकारात्मक परिवर्तन ला रही है और उनके परिवार को बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ा रही है।
  • Related Posts

    211 वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन

    *विभिन्न स्थानों पर होगा ध्वज वितरण और भव्य रैली*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य…

    Read more

    मंत्री रामविचार नेताम की पहल से बलरामपुर-रामानुजगंज में जल्द खुलेगा रेलवे रिजर्वेशन काउंटर

    *हजारों यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत*   *मंत्री श्री नेताम ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली में की सौजन्य मुलाकात*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ आदिम जाति और…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम