Ro no D15139/23

धान के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई

*महाराष्ट्र से चिल्हाटी से लाया जा रहा 309 क्विंटल धान और दो वाहन जप्त*

रायपुर, 17 नवम्बर 2025/ राज्य में प्रारम्भ हुई धान खरीदी के मद्देनजर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा राज्य के सभी अंतर्राज्यीय सीमाओं पर धान के अवैध परिवहन पर सख्त निगरानी रखने एवं अवैध परिवहन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस निर्देश के परिपालन में मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले में कलेक्टर तुलिका प्रजापति के मार्गदर्शन में खाद्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से हो रहे अंतर्राज्यीय धान परिवहन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को जप्त किया है।

ज्ञातव्य है कि 15 नवम्बर को महिंद्रा पिकअप वाहन से 27.20 क्विंटल धान महाराष्ट्र के ग्राम मुरूमगांव निवासी तरुण यादव द्वारा औंधी लाया जा रहा था। खाद्य विभाग की टीम ने वाहन को रोककर धान ज़ब्त किया तथा पूरे प्रकरण को थाना औंधी को सुपुर्द किया।

इसी प्रकार आज 16 नवम्बर को चिल्हाटी क्षेत्र में खाद्य विभाग की टीम ने सचदेव फूड प्रोडक्ट, रायपुर द्वारा महाराष्ट्र से चिल्हाटी लाए जा रहे 309 क्विंटल धान वाहन क्रमांक सीजी 16 सीजे 8710 से जप्त किया, जिसे कार्रवाई हेतु थाना चिल्हाटी को सौंपा गया। खाद्य विभाग की टीम में श्री आशीष रामटेके, श्री धरमू राम किंरगे, श्री विश्वनाथ एवं श्री हेमंत नायक शामिल रहे।

  • Related Posts

    अब शांति और विकास की दौड़ लगाएंगे पुनर्वासित जन हिंसा का राह छोड़, उम्मीदों की दौड़ बस्तर में नई पहचान की ओर शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन का मजबूत संदेश बस्तर की वादियों में गूँजेगी बदलाव की नई आहट, बस्तर हेरिटेज मैराथन को लेकर पुनर्वासित जन में अभूतपूर्व उत्साह

    जगदलपुर, 20 मार्च 2026/ बस्तर की शांत वादियों में इस बार केवल प्रकृति का संगीत नहीं, बल्कि बदलाव और विकास के संकल्प की एक अभूतपूर्व गूँज सुनाई देने वाली है। आगामी 22…

    Read more

    25 मार्च तक जमा करने होंगे बजट देयक, कोषालय अधिकारी ने जारी किए निर्देश

    जगदलपुर, 20 मार्च 2026/ वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति के साथ ही सरकारी भुगतानों को समय पर पूरा करने की कवायद तेज हो गई है। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला कोषालय अधिकारी…

    Read more

    NATIONAL

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….