Ro no D15139/23

जिले में अवैध खनिज परिवहन एवं भंडारण पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई भंडारणकर्ताओं को नोटिस जारी, वाहन किए गए जप्त

अम्बिकापुर 26 मई 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिज अधिकारी श्री अनिल कुमार साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते तीन दिनों के भीतर सीतापुर एवं लखनपुर तहसील क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध भंडारण स्थलों और वाहनों पर कार्यवाही की गई। सीतापुर तहसील अंतर्गत ग्राम प्रतापगढ़, खड़ादोरना, भवराडाड एवं आमाटोली क्षेत्र में जांच के दौरान गौण खनिज रेत के अवैध भंडारण के छह मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की गई। संबंधित भंडारणकर्ताओं को मौके पर नोटिस जारी किया गया। वहीं ग्राम आमादरहा क्षेत्र में एक अवैध ईंट मिट्टी एवं कोयला भंडारण पाए जाने पर भी भण्डारणकर्ता को नोटिस जारी किया गया। विभाग द्वारा अवैध रेत परिवहन करते पाए गए तीन ट्रैक्टर वाहनों को जब्त कर थाना सीतापुर की अभिरक्षा में सौंप दिया है। इसी कड़ी में 24 मई 2026 को लखनपुर तहसील के ग्राम भौराडांड में जांच के दौरान अवैध रेत परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर एवं दो टीपर वाहन पकड़े गए। साथ ही अवैध ईंट मिट्टी परिवहन में लगे एक ट्रैक्टर वाहन को भी जप्त कर थाना लखनपुर की अभिरक्षा में सौंपा गया। उन्होंने बताया कि सभी प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(4)  एवं एमएमडीआर की धारा 21(5) एवं 23  तथा छ.ग. खनिज (खनन, परिवहन तथा भंडारण) नियम 2009 के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। इस प्रकार अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध विभाग की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।

  • Related Posts

    आयुष पॉलीक्लीनिक में पौधरोपण संपन्न

      राजनांदगांव 05 अगस्त 2026। महापौर श्री मधुसूदन यादव आयुष पॉलीक्लिनिक दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में एक पेड़ माँ के नाम…

    Read more

    मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना

      कक्षा 10वीं के मेरिट विद्यार्थियों के पंजीयन एवं सत्यापन के लिए 30 अगस्त तक पोर्टल खुला राजनांदगांव 05 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस