Ro no D15139/23

राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (ITI) में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 29 मई से शुरू

*संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण ने जारी किया सत्र 2026-27 एवं 2026-28 का काउंसलिंग शेड्यूल*

 

*तीन चरणों में संपन्न होगी प्रवेश प्रक्रिया 15 जून तक कर सकेंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन*

 

रायपुर, 26 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़ द्वारा सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के लिए राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (ITI) की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 29 मई 2026 से 15 जून 2026 (रात्रि 11.59 बजे तक) आधिकारिक वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

 

*अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश*

 

आवेदन करने से पूर्व सभी आवेदकों को वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका (Admission Prospectus) का भली-भांति अध्ययन करने की सलाह दी गई है। अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही अपने आवेदन पत्र की त्रुटियों तथा संस्था एवं व्यवसाय (Trade) के प्राथमिकता क्रम (Choice Filling) में आवश्यक सुधार अवश्य कर लें।

 

*हेल्पलाइन सुविधा*

 

किसी भी प्रकार की तकनीकी सहायता या जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने निकटतम शासकीय ITI संस्थान या वेबसाइट पर प्रदर्शित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

 

*महत्वपूर्ण तिथियां*

 

विस्तृत काउंसलिंग शेड्यूल 2026 संचालनालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार संपूर्ण प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न की जाएगी। एनआईसी (NIC) द्वारा 16 जून 2026 को मुख्य मेरिट सूची जारी की जाएगी।

 

*प्रवेश चरण चयन सूची जारी होने की अवधि*

 

आवंटित संस्था में प्रवेश की तिथि प्रथम चरण की चयन सूची 16 जून से 22 जून 2026 तक जारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को आवंटित संस्थाओं में 23 जून से 25 जून 2026 तक प्रवेश लेने का अवसर मिलेगा। द्वितीय चरण की चयन सूची 26 जून से 03 जुलाई 2026 तक जारी की जाएगी। इस चरण में चयनित अभ्यर्थियों का प्रवेश 04 जुलाई से 07 जुलाई 2026 तक संबंधित संस्थाओं में किया जाएगा तथा तृतीय एवं अंतिम चरण की चयन सूची 08 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक जारी होगी। अंतिम चरण के अंतर्गत प्रवेश प्रक्रिया 13 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक पूर्ण की जाएगी। इसके बाद नए आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन: बलरामपुर के निर्दोष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई

    वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड   रायपुर, 05 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में…

    Read more

    आयुष पॉलीक्लीनिक में पौधरोपण संपन्न

      राजनांदगांव 05 अगस्त 2026। महापौर श्री मधुसूदन यादव आयुष पॉलीक्लिनिक दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में एक पेड़ माँ के नाम…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस