Ro no D15139/23

खनिज विभाग की बङी कार्यवाही जेसीबी,हाईवा व मिनी ट्रक पकङाया

=तहसील क्षेत्र मे लगातार शिकायतो के बाद खनिज,राजस्व व थाने की संयुक्त कार्यवाही=
थान खम्हरिया-तहसील क्षेत्र मे लगातार खनन माफियाओ द्वारा लगातार अवैध खनन व परिवहन के शिकायतो के बाद आज अवकाश के दिन भी सुबह से आधीकारी कार्रवाई करने मे जुटे रहे है और समीपस्थ ग्राम जेवरा मे अवैध खनन व परिवहन करते हुए बेमेतरा कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर जिला खनिज अधिकारी रोहित साहू,नायब तहसीलदार मोरध्वज साहू व थाना प्रभारी चंद्रदेव वर्मा की संयुक्त टीम ने दो नग हाईवा,एक जेसीबी तथा ईट से भरी एक मिनी ट्रक पर कार्रवाई करते हुए सभी वाहन को थाने के सुपूर्द कर दिया जबकि कुरदा खनन स्थल का निरीक्षण कर खनन माप किया गया।समीपस्थ ग्राम पंचायत कोपेडबरी के आश्रित ग्राम कुरदा,नवागांवकला,जेवरा,डगनिया तथा कुरूद मे अवैध खनन व परिवहन का खनिज विभाग को लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी इसी का नतीजा रहा कि आज अधिकारीयो को सफलता हाथ लगी और अवैध खनन व परिवहन पर बङी कार्रवाई की गयी।
गौरतलब है कि थान खम्हरिया तहसील क्षेत्र मे कलेक्टर व खनिज विभाग को अवैध उत्खनन व परिवहन की बङी शिकायते मिली थी वही कार्यवाही नही होने से खनीज माफियाओ के हौसले बुलंद थे,आज अवकाश के दिन भी जिला खनिज अधिकारी रोहित साहू ,नायब तहसीलदार मोरध्वज साहू व थाना प्रभारी चंद्रदेव वर्मा के संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से समीपस्थ ग्राम जेवरा मे अवैध खनन कर परिवहन करते दो हाईवा राहुल ट्रांसपोर्ट क्रमांक सीजी 04 जे डी 5418 तथा सीजी 07 सी ए 2537 तथा अशोक लिलेण्ड के ईट से भरी मिनी ट्रक क्रमांक सीजी 04 पी ई 8366 पर बङी कार्रवाई करते हुए जप्ती बनाकर वाहनो को थान खम्हरिया थाने की सुपुर्द कर दिया गया।इस कार्रवाई से अब तहसील क्षेत्र मे शासकीय व निजी जमीन पर अवैध खनन व परिवहन होने की पुष्टि भी हुई है।तहसील क्षेत्र मे लगातार अवैध खनन व परिवहन की खबरे अधिकारीयो को मिलती रही है वही कई तरह आरोपो से खनीज विभाग घिरे भी रहे आज के कार्यवाही के बाद खनन माफियाओ के हौसले जरूर पस्त हुए होंगे परंतु संयुक्त टीम के लिए जिले मे एक बङी सफलता भी है।
—————————————-

  • Related Posts

    भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भारत के विदेश मंत्री हुए शामिल

    *दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे छात्र भाग्यशाली हैं क्योंकि वे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली पीढ़ी का हिस्सा हैं; आप एक दशक की ठोस प्रगति और…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?