Ro no D15139/23

मालयान वाहनों कोयला/फ्लाई एश (राख) के परिवहन हेतु दिशा-निर्देश जारी

अम्बिकापुर 12 अगस्त 2025/  क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय  द्वारा सभी मालयान वाहनों कोयला / फ्लाई एश (राख) के परिवहन हेतु दिशा- निर्देश जारी किए गये हैं। जिसके अनुसार वाहनों को ओव्हरलोड नहीं किया जाएगा तथा ट्राली के साथ फ्री-बोर्ड बनाए रखा जाना चाहिए। लोडिंग के बाद, राख या कोयले को सड़क पर फैलने से बचाने के लिए भंडारण ट्राली को 200 जीएसएम मोटे तिरपाल से ढकना होगा। तिरपाल फटा हुआ नहीं होना चाहिए और भरी हुई राख का कोई भी भाग खुला नहीं होना चाहिए। परिवहन के दौरान राख और कोयले के फैलाव को रोकने के लिए ढके हुए तिरपाल को ट्राली के चारों ओर रस्सियों से बांधा जाना चाहिए।वाहनों की ट्राली को ढकने के लिए 200 जीएसएम मोटे तिरपाल के अलावा किसी अन्य सामग्री का उपयोग नहीं किया जाएगा। किसी भी प्रकार के कपड़े, पॉलीथीन, हरे कृषि जाल आदि का उपयोग सख्त वर्जित है। उन्होंने बताया कि परिवहन वाहन के पास सभी प्रासंगिक वैधानिक दस्तावेजों की प्रतियां अनिवार्य रूप से होनी चाहिए।सभी ट्रांसपोर्टरों को यातायात नियमों के साथ-साथ पर्यावरण मापदण्डों का भी सख्ती से पालन करना होगा, अन्यथा उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
  • Related Posts

    ’’सार्वभौमिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं डिजिटल हेल्थ प्रोफाइलिंग अभियान’’

    विशेष रूप से पिछड़ी जनजातीय समूहों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने जिले में विशेष अभियान जारी स्वास्थ्य परीक्षण के साथ सामुदायिक सहभागिता एवं जनजातीय विशेष परियोजना के समन्वित सहयोग पर…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

    सभी पीवीटीजी परिवारों के स्वास्थ्य स्क्रीनिंग पूर्ण करने के दिए निर्देश ड्यूटी ऑवर में निजी प्रैक्टिस कर रहे चिकित्सकों के नर्सिंग होम पर कार्रवाई के निर्देश दिए डीएमएफ मद से…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक