Ro no D15139/23

प्रयास बालक/कन्या आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर में कक्षा 11वीं  में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

अम्बिकापुर 12 अगस्त 2025/  आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने बताया कि प्रयास बालक/कन्या आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर में कक्षा 11वीं (गणित/जीव विज्ञान समूह) में रिक्त 10 सीट में प्रवेश हेतु 19 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसमें बालक 08 एवं कन्या 02 रिक्त सीटों पर प्रवेश प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से होगा। ऑफलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि 12 अगस्त  एवं भर कर जमा करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त को (अपरान्ह 04ः00 बजे तक) है। प्राप्त आवेदन के पात्र/अपात्र सूची का प्रकाशन 21 अगस्त (रात्रि 12ः00 बजे तक) को होगा, पात्र/अपात्र की सूची जिले की वेबसाइट  https://surguja.gov.in   पर देखा जा सकता है। प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर ग्राम घंघरी में 23 अगस्त को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 01ः30 बजे तक आयोजित होगी। प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 22 अगस्त है, प्रवेश पत्र कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास  अथवा प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर में उपस्थित होकर प्राप्त किया जा सकता है। डाक से प्रवेश पत्र प्रेषित नहीं किया जाएगा। परीक्षा परिणाम 25 अगस्त को घोषित किए जाएंगे, परीक्षा परिणाम/मेरिट सूची जिले की वेबसाइट में प्रदर्शित किया जाएगा तथा काउंसलिंग हेतु दूरभाष पर सूचना प्रदाय किया जावेगा।
उन्होंने बताया कि आवेदक आवेदन का प्रारूप 19 अगस्त 2025 तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास से प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही जिले की वेबसाइट  https://surguja.gov.in   से डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदक को निर्धारित प्रारूप में ही आवेदन 19 अगस्त 2025 अपरान्ह 04ः00 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास में पंजीकृत डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर जमा करना होगा। निर्धारित तिथि एवं समय समाप्ति पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • Related Posts

    ’’सार्वभौमिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं डिजिटल हेल्थ प्रोफाइलिंग अभियान’’

    विशेष रूप से पिछड़ी जनजातीय समूहों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने जिले में विशेष अभियान जारी स्वास्थ्य परीक्षण के साथ सामुदायिक सहभागिता एवं जनजातीय विशेष परियोजना के समन्वित सहयोग पर…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

    सभी पीवीटीजी परिवारों के स्वास्थ्य स्क्रीनिंग पूर्ण करने के दिए निर्देश ड्यूटी ऑवर में निजी प्रैक्टिस कर रहे चिकित्सकों के नर्सिंग होम पर कार्रवाई के निर्देश दिए डीएमएफ मद से…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक