Ro no D15139/23

ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

Mamata Banerjee: कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए 26वें चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. अब सबको चुनाव तरीखों की घोषणा का इंतजार है. चुनाव आयोग की फुल बेंच दो दिनों तक बैठक करने के बाद दिल्ली लौट चुकी है. अब चुनाव की तारीखें को लेकर अटकलों का सिलसिला चल पड़ा है. हर कोई अपने-अपने तरीके से टिप्पणी कर रहा है. मुख्यमंत्री ने चुनाव तारीख घोषित होने के बारे में संकेत दे दिया है. ममता बनर्जी ने कहा है कि 15 या 16 मार्च को बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान हो सकता है.

आयोग अब भाजपा की दया पर निर्भर

अभिषेक बनर्जी के अनुरोध पर धरना समाप्त करने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला. बंगाल की मुख्यमंत्री ने आयोग को ही नहीं बख्शा, बल्कि भाजपा पर भी निशाना साधा. उन्होंने एक बार फिर चुनाव आयोग पर भाजपा की दया पर निर्भर होने का आरोप लगाया. ममता ने कहा- अगर ब्रिगेड की बैठक के बाद भी चुनाव की घोषणा हो जाए तो चिंता न करें. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा- मैंने देखा है कि वे ब्रिगेड की बैठक बुलाते हैं और फिर चुनाव की तारीख की घोषणा करते हैं. मोदी की ब्रिगेड की बैठक अगले शनिवार, यानी 14 मार्च को होनी है. मुख्यमंत्री का अनुमान है कि चुनाव की तारीख की घोषणा इसके बाद ही हो सकती है.

कोर्ट में अपनी जीत का दावा

ममता बनर्जी का दावा है कि आज सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को फटकार लगाई है. उन्होंने कहा- आदेश में सब कुछ नहीं लिखा है. आप इसे वीडियो में देखेंगे. इसके बाद, लंबित सूची में शामिल लोगों को संदेश देते हुए ममता ने कहा- 25 तारीख को अगली सुनवाई है. अगर मतदान की तारीख 15 या 16 तारीख को भी घोषित होती है, तो चिंता की कोई बात नहीं है. यानी, हम देखेंगे, हम देखेंगे. यह आदेश हमारी याचिका के अनुसार जारी किया गया है. ममता बनर्जी ने इसे अपनी कड़ी जीत बताया, साथ कि मुख्यमंत्री ने कहा कि अब चुनाव आयोग के दरबाजे खुल गये हैं.

  • Related Posts

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    कभी-कभी इतिहास में कोई एक साल ऐसा आता है, जिसके असर को समझे बिना आने वाले दशकों की राजनीति समझना मुश्किल हो जाता है. पाकिस्तान के मामले में वह साल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!