Ro no D15139/23

सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

Swami Avimukteshwarananda: गाय को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मंगलवार को लखनऊ पहुंचे. उन्होंने लोगों से बुधवार को आयोजित होने वाले ‘गो प्रतिष्ठा-धर्मयुद्ध शंखनाद’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की. यह कार्यक्रम 11 मार्च को कांशीराम स्मृति उपवन में आयोजित किया जाएगा. जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को 26 शर्तों के साथ अनुमति दी है.

अभियान का उद्देश्य: गाय को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि उनके अभियान का मुख्य उद्देश्य गाय को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाना और देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कराना है. उन्होंने पीटीआई से बातचीत में कहा, ‘जो भी सच्चे हिंदू हैं, वे कल के कार्यक्रम में जरूर आएं. यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक देश में गाय की हत्या पूरी तरह बंद नहीं हो जाती.’ उन्होंने कहा कि लक्ष्य हासिल होने तक यह आंदोलन चलता रहेगा. स्वामी ने कहा, ‘हमें तब तक आगे बढ़ते रहना होगा, जब तक हम यह न कह सकें कि हम ऐसे देश में रहते हैं जहां गोहत्या नहीं होती.’

प्रशासन ने 26 शर्तों के साथ दी अनुमति

आयोजकों के अनुसार जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए 26 शर्तों के साथ अनुमति दी है. इनमें किसी भी धर्म, जाति, समुदाय या भाषा के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने पर रोक शामिल है. इसके अलावा राजनीतिक या धार्मिक व्यक्तियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, विवादित नारेबाजी और घातक वस्तुओं के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. प्रशासन ने यह भी कहा है कि नाबालिगों से विवादित नारे नहीं लगवाए जाएंगे, कार्यक्रम स्थल पर वाहनों का प्रवेश सीमित रहेगा और यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए.

सुरक्षा और खर्च की जिम्मेदारी आयोजकों पर

आयोजकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि पारंपरिक झंडों के अलावा कोई प्रतिबंधित सामग्री कार्यक्रम स्थल पर न लाई जाए. इसके साथ ही निजी सुरक्षा व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा और यातायात मानकों का पालन, ध्वनि प्रदूषण और पर्यावरण संबंधी नियमों का अनुपालन भी अनिवार्य किया गया है. कार्यक्रम के दौरान पुलिस तैनाती और अन्य व्यवस्थाओं का खर्च भी आयोजकों को ही वहन करना होगा.

  • Related Posts

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

        नई दिल्ली l देश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को और सशक्त बनाने तथा उभरते राज्यों के युवाओं को अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रायपुर के सांसद बृजमोहन…

    Read more

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

      सारे देश में उत्साह की लहर है विशेषतौर पर भाजपाईयों में। भाजपा से सहानुभूति रखने वाले भी अंदर से आनंदित हो रहे हैं। इस बीच कई लोग आशंकित भी…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं